
Salman Khan ने तबाह किया विवेक ओबेरॉय का करियर? एक्टर का खुलासा
Vivek Oberoi on Salman Khan: एक्टर विवेक ओबेरॉय का करियर सालों पहले ठप हो गया और इसका कारण सलमान खान को बताया गया। अब विवेक ने हालिया इंटरव्यू में इस बारे में बात की।
Vivek Oberoi on Salman Khan: साल 2000 की शुरुआत में विवेक ओबेरॉय ने कई शानदार फिल्में कीं। हालांकि, साल 2003 में विवेक ओबेरॉय का इंडस्ट्री में डाउनफॉल शुरू हुआ। साल 2003 में इंडस्ट्री उस वक्त हैरान रह गई जब विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उनपर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। उस घटना के बाद से विवेक ओबेरॉय को साइडलाइन किया जाने लगा। अब विवेक ओबेरॉय ने साल 2003 के उस विवाद और वक्त को याद किया।
विवेक से छीन ली गई थीं फिल्में
विवेक ओबरॉय ने प्रखर गुप्ता को दिए इंटरव्यू में कहा,”मुझे याद नहीं है या परवाह नहीं है कि मेरे साथ क्या हुआ। जो चीजें छोड़ना मुश्किल है, वे हैं आपकी मां के चेहरे के भाव और आपके पिता की रिएक्शन। मुझे उनकी आंखों में आंसू छोड़ना मुश्किल लगता। विवेक ने बताया कि उस वक्त उनके साथ बहुत कुछ हुआ। उन्हें फिल्मों से निकाल दिया गया और कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।
ये भी पढ़े-
Mastiii 4 का मजेदार टीजर रिलीज, एडल्ट कॉमेडी फिल्म में हॉटनेस का तड़का
फैमिली के सदस्यों को आए धमकी भरे कॉल
विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उस समय उनकी फैमिली के सदस्यों को भी कई धमकी भरे कॉल आए थे. विवेक कहा,”उस समय एक ऐसा प्वाइंट आया जब हर कोई मुझे लेफ्ट और राइट साइड कर रहा था. कोई भी मेरे साथ काम करने के लिए तैयार नहीं था, और मुझे उन फिल्मों से बाहर कर दिया गया जिन्हें मैंने पहले ही साइन कर लिया था.”
ये भी पढ़े-
सोशल मीडिया पर क्यों नहीं Rani Mukerji? एक्ट्रेस ने बता दी वजह
विवेक ने आगे कहा कि इन सबके अलावा, मेरी पर्सनल लाइफ भी उलझी हुई थी। उन्होंने बताया कि वो डिप्रेशन में चले गए थे। विवेक ने आगे कहा, “इसके अलावा, मुझे बहुत सारे धमकी भरे कॉल आते थे. ये कॉल मेरी बहन, पिता और मां को भी किए जाते थे.” हालांकि विवेक ने ऐश्वर्या का नाम नहीं लिया, उन्होंने कहा कि उनकी पर्सनल जिंदगी भी बुरी तरह प्रभावित हुई।
ये भी पढ़े-
Stree 3 से पहले मचेगा छोटी स्त्री का आतंक, Shraddha Kapoor ने किया ऐलान





