‘Bhagwat’ का पहला पोस्टर रिलीज, Arshad Warsi और Jitendra Kumar की होगी टक्कर

Bhagwat First Poster: अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार पहली बार एक फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म का नाम है ‘भागवत’। यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी होगी जिसमें वह एक दूसरे से भिड़ते दिखाई देंगे।

Bhagwat First Poster: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और जितेंद्र कुमार पहली बार फिल्म ‘भागवत’ में साथ दिखाई देंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी होगी जिसमें वह एक दूसरे से भिड़ते दिखाई देंगे।  फिल्म ‘भागवत’ का पहला पोस्टर शनिवार को जारी किया गया।  इसे शेयर करते हुए ज़ी5 ने सोशल मीडिया पर लिखा, “और हमें लगा था कि 2025 के सारे ट्विस्ट खत्म हो गए हैं, लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट आ गया है, भागवत आपके होश उड़ा देने आ रही है।

भागवत का फर्स्ट लुक आउट

अरशद वारसी ने एक पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनी हुई है और उनके शीशे जैसे धूप के चश्मे नीचे की हलचल भरे शहर को दर्शा रहे हैं। यह तस्वीर जितेंद्र कुमार के चेहरे के बगल में है। दोनों ही इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। दीवार पर चिपकी युवतियों की कई तस्वीरें फिल्म की पृष्ठभूमि का काम करती हैं, जो दर्शाती है या कि या तो गुमशुदगी या सिलसिलेवार हत्या का हिंट दे रही हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म को अक्षय शेरे डायरेक्ट कर रहे हैं. इसका निर्माण जियो स्टूडियोज, बावेजा स्टूडियोज और डॉग ‘एन’ बोन पिक्चर्स ने मिलकर किया है. यह फिल्म जल्द ही ज़ी5 पर रिलीज की जाएगी. इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।

ये भी पढ़े-

Salman Khan ने तबाह किया विवेक ओबेरॉय का करियर? एक्टर का खुलासा

भागवत एक रोमांचक थ्रिलर

निर्माता हरमन बावेजा ने कहा, “बावेजा स्टूडियोज में हमारा प्रयास हमेशा से ऐसी कहानियों पर आधारित रहा है जो साहसिक, प्रासंगिक और भावनात्मक रूप से ध्यान खींचती हों। ‘भागवत’ इस प्रतिबद्धता का एक आदर्श उदाहरण है। यह सिर्फ़ एक थ्रिलर नहीं है- यह मानव स्वभाव के अंधकारमय हिस्से की एक यात्रा है, जहां प्रेम, छल और न्याय का टकराव होता है।”

ये भी पढ़े-

सोशल मीडिया पर क्यों नहीं Rani Mukerji? एक्ट्रेस ने बता दी वजह

Stree 3 से पहले मचेगा छोटी स्त्री का आतंक, Shraddha Kapoor ने किया ऐलान

 

Back to top button