
Bigg Boss 19: वीकएंड वार पर मचेगा धमाल, वरुण-जान्हवी संग कई सितारों का होगा जलवा
Bigg Boss 19 के वीकएंड वार में इस बार मनोरंजन का तड़का लगने वाला है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्टारकास्ट अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचेंगे।
Bigg Boss 19: बॉलीवुड की डीवा जाह्नवी कपूर और वरूण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज के लिए तैयार है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’की रिलीज से पहले वरूण धवन और जान्हवी कपूर फिल्म प्रमोशन में जूटे हुए है। अब बिग बॉस 19 के वीकेंड वॉर के सेट पर पहुंचे। वीकएंड वार में आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के स्टारकास्ट वरुण धवन और जान्हवी कपूर धमाल मचाएंगे।
वरुण-जान्हवी लगाएंगे तड़का
इस हफ्ते के वीकएंड वार में जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जान्हवी कपूर आ रहे हैं। शो का एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शो होस्ट सलमान खान कह रहे हैं, ‘इस बार बिग बॉस में आपके लिए वाइल्ड सरप्राइजेज इंतजार कर रहे हैं।’ फिर दिखता है कि फिल्म के सभी स्टारकास्ट एक-एक करके दिखते हैं।
View this post on Instagram
स्टार्स की पूरी टोली
इस बार सिर्फ वरुण और जान्हवी ही नहीं, बल्कि सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी शो की रौनक बढ़ाने आएंगे. उनकी मौजूदगी से यह वीकएंड वार दर्शकों के लिए और ज्यादा एंटरटेनिंग बनने वाला है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म आगामी 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.





