
Ind-Pak फाइनल के लिए लखनऊ में हवन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने किया आयोजन
Lucknow News, Ind-Pak final: आज लखनऊ में भारत-पाकिस्तान फाइनल की हाई-वोल्टेज भिड़ंत से पहले विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया।
आयोजन स्थल पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु धवल ने ज़ोर देते हुए कहा कि आज पूरे देश के 140 करोड़ लोग खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और पूरा देश एकजुट होकर भारत की विजय के लिए प्रभु से प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने कहा, “”भारत की टीम का हौसला देशवासियों की ताकत है और पाकिस्तान को आज बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।”
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनीष राय ने देश की शान के लिए मंत्रोच्चार करते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा व सफलता की कामना की। माहौल में जुनून और जीत का विश्वास साफ झलकता रहा।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें बॉबी गुप्ता संग्राम सिंह रिंकी गुप्ता अजीत वर्मा ओम शंकर गुप्ता कार्तिका माथुर दीपक यादव कुशाग्र अग्रवाल पंकज अग्रवाल सूरज मिश्रा राघवेंद्र राय जाफर नक़वी एवं भारत-प्रेमी संगठन कार्यकर्ता और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे





