IND vs WI: वेस्टइंडीज की आधी टीम लौटी पवेलियन,भारत का दबदबा कायम

IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 2 अक्टूबर से हो गया है। पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है

IND vs WI 1st Test: आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह दोनों टेस्ट भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया अपनी दूसरी टेस्ट सीरीज खेल रही है।

भारत के नाम रहा पहला सेशन

टॉस हारने के बावजूद भारतीय टीम के नाम पहले सेशन का खेल रहा। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने टगेनरीन चंद्रपॉल को शून्य पर आउट किया, जबकि जॉन कैम्पबेल भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके।

उन्हें बुमराह ने आउट किया। वहीं, सिराज ने ब्रैंड किंग और एथानजे को भी चलता किया। वेस्टइंडीज ने 42 रन के स्कोर तक अपने शुरुआती 4 विकेट गंवा दिए थे। वेस्टइंडीज टीम ने लंच से पहले 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए हैं।

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम तीन स्पिनर, दो तेज गेंदबाज और नीतीश रेड्डी के रूप में एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ उतरी है। तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव हैं। जबकि दो पेसर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हैं।

भारतीय टीम इस मैच में अपोलो टायर्स की नई जर्सी में उतरी है। ड्रीम-11 के हटने के बाद अपोलो टायर्स ने भारतीय जर्सी की स्पॉनसरशिप खरीदी थी।

Back to top button