पहले ही दिन छाई ‘Kantara Chapter 1’, वरुण-जान्हवी की मूवी को भी अच्छा रिस्पॉन्स

SSKTK Vs Kantara Chapter 1: बीते दिन, गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी और कांतारा चैप्टर 1 का क्लैश हुआ। जानते हैं दोनों में से किसने ओपनिंग डे पर बंपर कलेक्शन किया है।

SSKTK Vs Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को जबरदस्त टक्कर दे रही है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, एक तरफ दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और दूसरी तरफ बेहतरीन कलाकारों से सजी बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। दोनों फिल्मों का प्रचार लंबे समय से किया जा रहा था और दर्शकों के बीच इनमें खासा उत्साह भी देखा गया था। ऐसे में चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर दोनों से पहले दिन किसका पलड़ा भारी रहा है?

कांतारा चैप्टर 1 की ओपनिंग

कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया था वहीं अब इसके प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 ने भी उम्मीद के मुताबिक दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। वहीं शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक कांतारा ने हिंदी बेल्ट में भी 19 से 20 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़े-

Kantara movie review: ऋषभ शेट्टी की तगड़ी परफॉर्मेंस, सांसे रोक देने वाला क्लाइमेक्स

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन 

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को कांतरा चैप्टर 1 से क्लैश करना पड़ा।  इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ से खाता खोला है। ये शुरुआती आंकड़े हैं इनमें ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़े-

SSKTK Movie Review: कॉमेडी के साथ प्यार का तड़का, वरुण-जाह्नवी ने जीता दिल

ऋषभ शेट्टी अभिनीत यह फिल्म हिंदी बाजार में किसी कन्नड़ फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग रही है, जो यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ से पीछे है, जिसने 54 करोड़ रुपये की भारी कमाई की थी।

 

 

Back to top button