Twinkle Khanna को ऋषि कपूर की नाजायज बेटी मानते थे लोग, सुनकर हैरान हुई आलिया

Two Much With Kajol And Twinkle: अपने टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में ट्विंकल खन्ना ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। जानिए क्यों ट्विंकल को ऋषि कपूर की नाजायज बेटी मानते थे लोग?

Two Much With Kajol And Twinkle: पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने काजोल के साथ एक टॉक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल शुरू किया है जिसके हालिया एपिसोड में आलिया भट्ट (Aliya Bhatt) और वरुण धवन आए। आलिया से ट्विंकल ने कहा कि उन्हें ऋषि कपूर की नाजायज बेटी कहा गया। ये अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

ऋषि कपूर के ट्वीट से हुआ कन्फ्यूजन

ट्विंकल खन्ना ने बताया कि मैं आलिया के ससुर की वजह से लगभग कपूर बन ही गई थी। मेरे बर्थडे पर उन्होंने बहुत प्यार से ट्वीट किया कि जब तुम अपनी मां के पेट में थी, तब मैंने उन्हें गाना सुनाया था। इस पर लोगों ने सोचा कि मैं उनकी नाजायज बेटी हूं। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी और लिखना पड़ा कि मुझे माफ करें।

ऋषि कपूर को देनी पड़ी थी सफाई

ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद लोगों ने तुरंत ही यह मान लिया कि ट्विंकल खन्ना उनकी नाजायज बेटी है। इस कन्फ्यूजन की वजह से ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ट्रोल होने के बाद ऋषि कपूर ने एक और ट्वीट करके अपनी बात साफ की थी।ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को ‘बॉबी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

ट्विंकल खन्ना के इस बयान के बाद आलिया थोड़ी अनकंफर्टेबल हो गईं और काजोल को उन्हें रोकना पड़ा। फिर ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं तुम्हारी ननद नहीं हूं।” वरुण ने कहा, “उन्हें नहीं पता कि वह कैसे रिएक्ट करें।” बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया है।

 

Back to top button