Swami Chaitanyananda को 14 दिन न्यायिक हिरासत, छात्राओं पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Swami Chaitanyananda: श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ ​​पार्थ सारथी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में अदालत ने स्वामी चैतन्यानंद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Swami Chaitanyananda: दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपीस्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने 27 सितंबर की रात आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आगरा, यूपी के होटल फर्स्ट ताजगं से गिरफ्तार किया गया था। चैतन्यानंद पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप हैं।

चैतन्यानंद पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप

बता दें कि दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोपीस्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने 27 सितंबर की रात आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को आगरा, यूपी के होटल फर्स्ट ताजगं से गिरफ्तार किया गया था। चैतन्यानंद पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप हैं।

चैतन्यानंद सरस्वती श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च का प्रमुख है। पुलिस ने छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में उसके इंस्टिट्यूट में कार्यरत तीन महिला अधिकारियों- श्वेता शर्मा, भावना कपिल और काजल के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इन तीनों पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं को धमकी दी और सबूतों को नष्ट किया।

दिल्ली पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और वह इंस्टिट्यूट छोड़कर इधर-उधर छिपता फिर रहा था। उस पर इंस्टीट्यूट की 17 छात्राओं ने छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने, आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया है। छात्रों की शिकायत के बाद ही वसंत कुंज थाने ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

Back to top button