
नोएडा में डेंगू का प्रकोप जारी, चार दिन में मिले 53 नए मरीज
Dengue Cases in Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार दिनों में डेंगू के 53 नए मामले सामने आए हैं।
Dengue Cases in Noida: नोएडा में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। गौतमबुद्ध नगर जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार दिनों में डेंगू के 53 नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों के घरों और आसपास के इलाकों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है, ताकि मच्छरों के प्रकोप पर काबू पाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
मलेरिया विभाग की अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच नए मामलों की पुष्टि हुई है। मरीजों के घरों और आसपास के इलाकों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप पर काबू पाने की कोशिश जारी है। मरीजों के दफ्तरों में भी मच्छरों के खिलाफ छिड़काव किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कहा है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें क्योंकि डेंगू फैलाने वाला एडीस मच्छर साफ पानी में पनपता है। पानी की टंकियों, कूलरों, पुराने बर्तनों, टायरों और गमलों को नियमित साफ करना जरूरी है।
डेंगू के लक्षण और बचाव
डॉक्टरों के अनुसार डेंगू के शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, लाल चकत्ते और कमजोरी शामिल हैं। किसी भी बुखार को हल्के में न लें और समय पर जांच जरूक करा लें।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों को सतर्क कर दिया है और डेंगू जांच व उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मरीजों को उचित इलाज और निगरानी दी जा रही है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मामलों को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक लोग स्वयं सतर्क नहीं होंगे, तब तक डेंगू पर पूर्ण नियंत्रण पाना मुश्किल होगा।





