
‘Bigg Boss 19 ‘ मे होगा जबरदस्त धमाल, सिस्टम हिलाने’ आ रहे एल्विश यादव
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ इस समय टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों पर अपने नए और दिलचस्प मोड़ के साथ दर्शकों का दिल जीत रहा है। मेकर्स शो को रोमांचक बनाने के लिए नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स ला रहे हैं।
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है. हर बार की तरह इस सीजन में भी तकरार, दोस्ती और रणनीतियों का खेल दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. मेकर्स शो को और रोमांचक बनाने के लिए लगातार नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स ला रहे हैं. इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसमें सलमान खान के साथ शो में एक पॉपुलर विजेता (Elvish Yadav) की एंट्री होने जा रही है, जिससे घर का ‘सिस्टम’ पूरी तरह हिल सकता है।
गेस्ट बनकर आएंगे यूट्यूब एल्विश यादव
इस हफ्ते गेस्ट लिस्ट में मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव का नाम शामिल हैं, जो इस बार ‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आने वाले हैं. जियो हॉटस्टार ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में एल्विश कहते दिख रहे हैं, ”इस बार मैं सिस्टम हिलाने आ रहा हूं।
View this post on Instagram
वहीं शो का एक दूसरी प्रोमो भी सामने आया है, जहां सलमान खान शो के कंटेस्टेंट मृदुल से फिर वहीं बात कर रहे हैं कि वो शो में नजर नहीं आ रहे. इस हफ्ते फिर सुपरस्टार से वहीं बात सुनने के बाद मृदुल रो पड़ते हैं।
ये भी पढ़े-
Bigg Boss 19: वीकेंड का वार पर दिखा सलमान खान का गुस्सा, रो पड़े मृदुल तिवारी
सलमान नेहल को भी फटकार लगाते हैं और कहते हैं- नेहल, आप सिर्फ एक ही बातें की जा रही हो और वो है तान्या. हमको पता नहीं, इस ऑब्सेसशन को क्या नाम दें. आपको उनकी लाइफ से इतना परेशानी क्यों है.’ इसके साथ सलमान खान जीशान कादरी पर भी खूब बरसते नजर आएंगे. वह अमाल, अभिषेक, अशनूर के अलावा फहराना की भी क्लास लगाने वाले हैं.





