
‘Kantara Chapter 1’ ने उड़ाया गर्दा, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पिछड़ी
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दो दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। दूसरी ओर,वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी पीछे होती दिख रही है।
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: सिनेमाघरों में रिलीज हुई नई फिल्मों का प्रदर्शन हमेशा दर्शकों और फिल्म उद्योग के लिए खास महत्व रखता है। इस हफ्ते दो बड़ी फिल्मों ने अपने-अपने अंदाज में दर्शकों का दिल जीता है। पहली कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया। दूसरी ओर, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी भी दर्शकों के बीच आई, जिसका सफर शानदार नजर आ रहा है.
शुक्रवार को ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने उड़ाया गर्दा
ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को ‘दशहरा’ वाले दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसका इसे काफी फायदा मिला। गांधी जयंती और दशहरा पर फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने 61.85 करोड़ का बिजनेस किया, जिसमें से इस मूवी ने हिंदी में 18.5 करोड़ कमाए, तमिल में 5.5 करोड़, तेलुगु में 13 करोड़, कन्नड़ में 19.6 करोड़ और मलयालम में 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
पांच भाषाओं में रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1
कन्नड़ मूवी कांतारा चैप्टर 1 पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। कन्नड़ के अलावा इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में उतारा गया है। सैकनिल्क के मुताबिक, कांतारा चैप्टर 1 ने पहले दिन टोटल 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला है। चूंकि इस दिन दशहरा था, इसलिए कंतारा ने गर्दा उड़ा दिया। मगर शुक्रवार को यानी नॉन-वीकेंड में भी फिल्म का चार्म कम नहीं हुआ। दूसरे दिन इस फिल्म ने नॉन-हॉलीडे और नॉन-वीकेंड में भी करीब 45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यानी दो दिन के कलेक्शन में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का ऐसा है हाल
वहीं दूसरी ओर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का अंदाज अपने आप में बेहद अलग है. इस फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी और दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई. फिल्म ने मात्र 5.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की.
ये भी पढ़े-
पहले ही दिन छाई ‘Kantara Chapter 1’, वरुण-जान्हवी की मूवी को भी अच्छा रिस्पॉन्स
कुल मिलाकर 2 दिनों में इस फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया. यह फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है. फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं.





