Zubeen Garg की पत्नी को सौंपी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, SIT जांच में आया नया मोड़

Zubeen Garg Death Mystry: फेमस सिंगर जुबिन गर्ग की मौत पर सस्पेंस बरकरार है. शुरुआती रिपोर्ट्स में पता चला था कि उनकी मौत सिंगापुर में पानी में डूबने से हुई थी। लेकिन, अब SIT ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Zubeen Garg Death Mystry: मशहूर गायक जुबीन गर्ग की असमय मौत के मामले में जांच लगातार तेज हो रही है। इस बीच विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच अधिकारी मोरोमी दास ने शुक्रवार को जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी। यह रिपोर्ट जुबीन के गुवाहाटी स्थित कहिलीपारा आवास पर उन्हें दी गई। इसे मामले की जांच में एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि अब पुलिस और परिवार के पास मेडिकल आधार पर कुछ स्पष्ट तथ्य मौजूद होंगे।

साजिश या फिर हादसा?

जुबिन गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उनकी मौत की गुत्थी और भी उलझ गई. उनका पोस्टमार्टम हुआ और रिपोर्ट को भारतीय उच्चायोग को सौंप दी गई. इसमें उनकी मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया. फिर गुवाहाटी में उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ. इसकी रिपोर्ट को सीआईडी के पास है. लेकिन, पब्लिक नहीं की गई.

अब लोगों के मन सवाल ये खड़ा हो गया कि आखिर दोनों रिपोर्ट में अंतर क्या है? केस पर रहस्य बरकरार है. असम सरतार ने इशारा भी किया कि जरूरत पड़ी तो जांच सीबीआई को भी सौंपी जा सकती है. ऐसे में अगर साबित हो जाता है कि ये हादसा नहीं साजिश थी तो मामला सिंगापुर में ही चलेगा. वहीं, अगर हादसा साबित हो गया तो मामला खत्म हो सकता है.

कुल चार लोगों की गिरफ्तारी

अब तक इस मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें जुबीन के लंबे समय से मैनेजर रहे सिद्धार्थ शर्मा, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत, और जुबीन के बैंड से जुड़े दो अन्य सदस्य, संगीतकार शेखर गोस्वामी और गायक अमृत प्रीतम, शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन चारों से गहन पूछताछ की जा रही है और इनके पास से कुछ अहम सबूत भी मिले हैं। वीडियो फुटेज, फोन रिकॉर्डिंग और बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।

जुबीन गर्ग एक कुशल तैराक

अमृत प्रीतम ने जिस मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था, उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, शेखर गोस्वामी घटना के समय जुबीन के बेहद करीब तैरते हुए देखे गए थे, जिससे उनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि जुबीन गर्ग एक कुशल तैराक थे और उन्होंने खुद अपने साथियों को तैराकी सिखाई थी। ऐसे में उनका डूबना और पानी में दम घुटने से मरना स्वाभाविक नहीं माना जा रहा।

उनकी पत्नी ने उठाए सवाल

जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग का भी कहना है कि उनके पति बहुत थके हुए थे और उन्हें शायद जबरन स्कूबा डाइविंग के लिए ले जाया गया। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब जुबीन की तबीयत खराब हुई, तब उनके साथ मौजूद लोगों ने समय पर मदद क्यों नहीं पहुंचाई।

पुलिस ने जुबीन के शव का दो बार पोस्टमार्टम कराया, पहली बार सिंगापुर में और फिर गुवाहाटी में। सिंगापुर की रिपोर्ट पहले ही भारतीय उच्चायोग को सौंप दी गई थी, और अब गुवाहाटी में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गरिमा गर्ग को सौंप दी गई है। इसके अलावा, जुबीन के शरीर से लिए गए विसरा सैंपल को दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (सीएफएसएल) भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आना अभी बाकी है। यह रिपोर्ट यह साफ करेगी कि जुबीन के शरीर में किसी प्रकार का जहर या कोई नशीला पदार्थ मौजूद था या नहीं।

Back to top button