Shilpa Shetty की बढ़ी मुश्किलें, 60 करोड़ फ्रॉड मामले में EOW ने की 5 घंटे तक पूछताछ

Shilpa Shetty Fraud Case: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में 5 घंटे तक पूछताछ की। इस मामले में उनके पति राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

Shilpa Shetty Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं .60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से लंबी पूछताछ की है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईओडब्ल्यू की एक टीम शिल्पा शेट्टी के आवास पर पहुंची, जहां करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान पुलिस ने अभिनेत्री से उनकी एडवरटाइजिंग कंपनी के बैंक खाते से जुड़े कथित लेन-देन को लेकर कई सवाल पूछे। अभी तक शिल्पा या राज कुंद्रा के संबंध के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को क्या बताया?

इसके अलावा उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच अधिकारियों को सौंपे हैं, जिनकी फिलहाल जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों का बारीकी से वेरिफिकेशन किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन ट्रांजेक्शनों में कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई। बता दें कि मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने अगस्त में जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। कोठारी का आरोप है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच उन्होंने शिल्पा और कुंद्रा की कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ में 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

कोठारी का यह भी कहना है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा शेट्टी ने उन्हें व्यक्तिगत गारंटी दी थी, लेकिन उसी साल सितंबर में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपये का कर्ज भी बकाया है, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़े-

ज्योति सिंह के आरोपों पर Pawan Singh ने दिया जवाब, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

कई बार पैसे वापस मांगने के बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, न ही रकम लौटाई गई। इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि मामला बड़ी रकम से जुड़ा है, इसलिए इसे आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा गया। ईओडब्ल्यू अब तक इस मामले की जांच गहराई से कर रही है।

ये भी पढ़े-

Back to top button