UP News: सीतापुर से लापता छात्रा का लखनऊ में मिला कंकाल, प्रेमी ने मारकर फेंका…

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र से 12 दिन से लापता बीएससी छात्रा का कंकाल शनिवार को लखनऊ बीकेटी के महिपतपुर स्थित जंगल में मिला। शव जानवर खा गए।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीकेटी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। सीतापुर की एक बीएससी छात्रा के प्रेग्नेंट होने के बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर लखनऊ ले गया और हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने लखनऊ के महिपतपुर क्षेत्र के जंगल से कुछ हड्डियां, बाल, कपड़े और चप्पल बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हड्डियों के अवशेष, कपड़े और चप्पल युवती के ही हैं।

शव जानवर खा थे गए

बीएससी छात्रा का कंकाल शनिवार को लखनऊ बीकेटी के महिपतपुर स्थित जंगल में मिला। शव जानवर खा गए। शव की पहचान पास में पड़े छात्रा के कपड़े और चप्पल से हुई। संदना पुलिस, छात्रा की सहेली के भाई की निशानदेही पर मौके पर पहुंची। बेटी का कंकाल देख परिवार वालों के होश उड़ गए। छात्रा के पिता का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के तीन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

कॉलेज से वापिस नहीं लौटी थी युवती

मृतका के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी कॉलेज गई थी. लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंची थी. कॉलेज जाकर भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पिता का आरोप है कि उन्होंने 25 मई को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी.लेकिन पुलिस ने तुरंत सुनवाई नहीं की थी. जब मृतका के पिता इस मामले मे धरने पर बैठे तब जाकर  28 मई को मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई.

ये भी पढ़े- UP News: खूंखार गैंगस्टर ऊधम सिंह पर 1 लाख का इनाम; जानिए इसकी पूरी क्राइम कुंडली

क्या बोली पुलिस

वहीं थाना प्रभारी संदना का कहना है कि आरोपी विशाल पाल की निशानदेही पर मांसी के कंकाल की शिनाख्त की गई है। आरोपी विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

ये भी पढ़े- UP News: कलयुगी पिता ने दही में जहर मिलाकर मासूमों को मारा, बड़ी बेटी ने भागकर बचाई जान

Back to top button