Haryana: IPS अफसर Y पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, IAS पत्नी जापान दौरे पर

Haryana ADGP Y Pooran Kumar Death Case: हरियाणा के एडीजीपी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उनके घर में ही उनका शव पाया गया।

Haryana ADGP Y Pooran Kumar Death Case: हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपनी कोठी में खुद को गोली मार ली। वाई पूरन कुमार की आईएएस पत्नी अमनीत पी, कुमार है और वह सीएम के साथ जापान गए अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में साथ गई हैं. चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में उन्होंने सरकारी आवास में उनका शव मिला है. फिलहाल, उनके शव को सेक्टर 16 के अस्पताल में ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

IAS पत्नी जापान दौरे पर

वाई पूर्ण कुमार की पत्नी पी अमनीत कुमार सीनियर हरियाणा काडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनका बैच भी 2001 है। पी अमनीत कुमार इस समय हरियाणा के विदेश सहयोग विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जो कि इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के दौरे पर गई हुई हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल को आठ अक्टूबर की रात को वापस दिल्ली लौटना है।

पीटीसी सुनारिया में आईजी के पद पर कार्यरत थे

एडीजीपी रैंक के वाई पूर्ण कुमार पीटीसी सुनारिया (रोहतक) में आईजी के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्हें आईजी रोहतक के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन वे इस पद पर ज्यादा समय नियुक्त नहीं रह सके। वाई पूर्ण कुमार को आईजी रोहतक के पद पर लंबे समय बाद नियुक्ति मिली थी। इस नियुक्ति से पहले वह गैर महत्व के पदों पर कार्यरत रहे हैं।

एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे हमें शूट करने की सूचना मिली थी. सीएफएसएल की टीम जांच कर रही है और अभी जांच चल रही है. एसएसपी ने बताया कि जो भी घर में मौजूद थे, उनसे भी पूछताछ चल रही है और उनके बयान लिए जा रहे हैं. सुसाइड नोट मिलने के सवाल पर एएसपी ने कहा कि अभी जांच चल रही है और उन्होंने नोट मिलने की जानकारी नहीं दी. कितनी गोलियां चली, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है और जो भी आगे आएगा, वह शेयर किया जाएगा.

Back to top button