Stock Market: Sensex और Nifty की सपाट ओपनिंग, IT स्टॉक्स में तेजी

indian Stock Market News: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. Sensex 63 अंकों की बढ़त के साथ 81,990 के स्तर पर और Nifty50 25,124 पर कारोबार कर रहा था.

indian Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़ोतरी देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में 582 अंकों की तेजी देखी गई, तो वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000 के ऊपर चली गई. आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखी गई. शेयर बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों का काफी फायदा हुआ. शुरुआती ट्रेड में Titan 4% उछलकर सबसे बड़ा गेनर बना, जबकि Tata Motors, Power Grid और HUL जैसे दिग्गज शेयरों में हल्की गिरावट रही. IT, Pharma और Metal सेक्टरों में खरीदारी का रुझान दिखा, वहीं Realty और PSU Bank इंडेक्स दबाव में रहे.

IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी 

इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और ट्रेंट 2 प्रतिशत तक चढ़ गए. दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, बीईएल, एचयूएल, सन फार्मा और कोटक बैंक शीर्ष हारने वालों में से थे, जो 1 प्रतिशत तक फिसल गए. निफ्टी मिडकैप सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक 0.23 प्रतिशत बढ़ा. क्षेत्रीय सूचकांकों में, आईटी शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया, निफ्टी आईटी सूचकांक एनएसई पर 1.2 प्रतिशत बढ़ा

बैंकिंग सेक्टरों में हुई खरीदारी

बैंकिंग शेयरों में पिछले 4 दिनों से जारी खरीदारी को निवेशकों ने सोमवार को भी जारी रखा.  HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की मजबूती से बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त उछाल रही और मार्केट मजबूत हुआ. साथ ही बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर में तेजी देखी गई. पिछले 5 दिनों में बैंक शेयरो में 3 प्रतिशत की उछाल देखी गई है. बाजार जानकारों का मानना है कि प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी अच्छा कर सकते हैं.

आज सुबह 9:28 पर बैंक निफ्टी का इंडेक्स 30 अंक यानी 0.052 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 56209 पर ट्रेड कर रहा था. इसमें 8 शेयरों में तेजी रही. 4 में गिरावट दर्ज की गई. आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक और एआईएस बैंक सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में रहे.

इससे पहले कल मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक ने शुरुआती कारोबार में सकारात्मक शुरुआत की थी. यह तेजी कारोबार के अंत तक बरकरार रही. बाजार बंद होने के समय BSE SENSEX 136.63 अंक उछल कर 81,926.75 पर बंद हुआ.

वहीं, 50 शेयरों वाला NSE NIFTY50 30.65 अंक की बढ़त के साथ 25,108.30 पर क्लोज हुआ. ब्लू-चिप बैंक शेयरों में तेजी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से यह बढ़त खास तौर पर देखी गई. इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 88.78 (अनंतिम) पर रुक गया था.

वैश्विक बाजार में हुई तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला. वैश्विक बाजार से आ रही पॉजिटिव संकेत से भारतीय बाजार को सपोर्ट मिला. ए

Back to top button