मुंबई में ED ने शुरू की दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के ड्रग नेटवर्क पर बड़ी छापेमारी

ED Raid: अंडरवर्ल्ड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर रही है। मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के ड्रग नेटवर्क पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी शुरू कर दी है।

कार्रवाई का मकसद
ईडी की यह कार्रवाई फैसल जावेद शेख और अल्फिया फैसल शेख द्वारा संचालित बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क से अवैध कमाई का पता लगाने के लिए की जा रही है। जांच में सामने आया है कि फैसल शेख, कुख्यात ड्रग सरगना सलीम डोला के माध्यम से MD (मेफेड्रोन) ड्रग की खरीद कर रहा था।

कौन है सलीम डोला?
सलीम डोला लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध नेटवर्क को फंडिंग करने के गंभीर आरोप हैं। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया है। सलीम डोला लंबे समय से फरार था और अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क को फंडिंग करने में शामिल रहा।

यह भी पढ़ें…

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भाजपा में ‘घर वापसी’, उपेंद्र कुशवाहा से हुई सुलह

कई ठिकानों पर तलाशी अभियान
ईडी की टीमें उन ठिकानों पर जांच कर रही हैं, जहां ड्रग मनी और उससे जुड़ी संपत्तियों के सबूत मिलने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपए की अवैध कमाई को वैध दिखाने की कोशिश की गई थी।

यह भी पढ़ें…

एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर साझा किया उज्जैन महाकाल मंदिर का आध्यात्मिक अनुभव

दाऊद के खास है सलीम डोला
यह कार्रवाई मुंबई में नशे और हवाला के गहरे रिश्ते को उजागर करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। गौरतलब है कि सलीम डोला दाऊद इब्राहिम का खास माना जाता है और उसे जून में भारतीय जांच एजेंसियों ने दुबई से भारत लाया था।

ED की यह कार्रवाई भारतीय ड्रग और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क पर सख्ती का एक बड़ा संकेत है।

यह भी पढ़ें…

भाजपा ने उद्धव ठाकरे से दशहरा रैली रद्द कर बाढ़ पीड़ितों को मदद देने की मांग की

Back to top button