
रोहित शर्मा ने Lamborghini के बाद खरीदी एक और लग्जरी कार; विडियो सोशल पर वायरल
Rohit Sharma new Tesla car: पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के कलेक्शन में कई लग्जरी और बेहतरीन कारें मौजूद है. अब पूर्व कप्तान ने अपने कलेक्शन में एक नई कार, Tesla Model Y को जोड़ा है.
क्रिकेटर की यह नई कार उनकी बढ़ती हुई लग्ज़री गाड़ियों की रेंज में शामिल हो गई है, जिसमें पहले से ही Lamborghini Urus SE, BMW M5 और Mercedes-Benz GLS एसयूवी जैसी कारें शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मुंबई में Tesla Model Y चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रोहित शर्मा की यह कार क्विक सिल्वर कलर में फिनिश की गई है, जोकि इसके स्टैंडर्ड कलर ऑप्शन से करीब 1.85 लाख रुपये ज्यादा महंगा है.
दिलचस्प बात यह है कि इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर 3015 है, जो उनकी बेटी और बेटे की जन्मतिथि बताया जा रहा है, और यही नंबर उनकी Lamborghini Urus SE पर भी देखने को मिलता है.
Rohit Sharma has bought a new car Tesla. Many many congratulations to him! 😃❤️ pic.twitter.com/ra2VyJQecm
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) October 7, 2025
भारत में Tesla की एंट्री
इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla ने इस साल की शुरुआत में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक कार Tesla Model Y SUV के लॉन्च के साथ आधिकारिक तौर पर भारतीय बाज़ार में प्रवेश किया. यह कार दो रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट – स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज – में उपलब्ध है. इनकी कीमत क्रमशः 59.89 लाख रुपये और 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Tesla Model Y के फीचर्स
भारत में बिकने वाली Tesla Model Y में 15.4-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, 8.0-इंच रियर डिस्प्ले, पावर्ड, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग और हीटेड रियर सीट्स, 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और दोनों पंक्तियों के लिए पावर्ड एयर कंडीशनिंग वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Tesla Model Y की रेंज
जहां इसका स्टैंडर्ड रेंज वर्जन 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है और 500 किमी तक की WLTP-प्रमाणित रेंज प्रदान करता है. वहीं दूसरी ओर, लॉन्ग रेंज वर्जन 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी दावा की गई रेंज 622 किमी है.





