
बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे Suniel Shetty, पर्सनालिटी राइट्स सुरक्षा की मांग
Suniel Shetty Moves HC: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
Suniel Shetty Moves HC: पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक्टर ने कोर्ट से मांग की है कि बिना अनुमति के उनके फोटो का इस्तेमाल जुए की साइट्स, बिजनेस साइट्स और कई गलत जगहों पर किया जा रहा है, ऐसे में उन्हें पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा दी जाए। अभिनेता का कहना है कि बिना अनुमति उनकी छवि और फोटोज का इस्तेमाल से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।
अदालत पहुंते सुनील शेट्टी
अदालत में सुनवाई के दौरान सुनील शेट्टी की ओर से वरिष्ठ एडवोकेट बिरेन्द्र सराफ ने बताया कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट अभिनेता की तस्वीरें, वीडियो और डीपफेक कंटेंट बिना किसी अनुमति के प्रसारित कर रही हैं। सराफ ने कहा कि इन तस्वीरों का इस्तेमाल विज्ञापनों और प्रमोशनल सामग्री में किया जा रहा है, जिससे ऐसा लगता है कि शेट्टी इन ब्रांड्स या सेवाओं से जुड़े हैं, जबकि हकीकत में उनका उनसे कोई संबंध नहीं है।
View this post on Instagram
इसके अलावा, उन्होंने यह भी मांग की कि उनके नाम और इमेज का इस्तेमाल करके बेची जा रही मर्चेंडाइज पर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने एक मामले का जिक्र किया, जिसमें उनके और उनकी नातिन की डीपफेक तस्वीर बनाई गई थी।
सुनील शेट्टी की नातिन इवारा उनकी बेटी अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी हैं.
ये भी पढ़े-
मेरी यूनिवर्स…’, रकुल के जन्मदिन पर जैकी ने लिखी दिल छू लेने वाली कविता
इस दिन होगी सुनवाई
शुक्रवार को जस्टिस आरिफ एस डॉक्टर ने इस मामले की सुनवाई की और संभव है कि वे एक अस्थायी आदेश पारित करें।सुनील शेट्टी की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट बीरेन्द्र सराफ ने बताया कि शेट्टी ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनकी लोगों के बीच व्यापक पहचान है। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोग उनके और उनकी नातिन की तस्वीरों का इस्तेमाल ब्रांड प्रमोशन के लिए कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-
अब इस एक्ट्रेस के प्यार मे हार्दिक पांड्या! एयरपोर्ट पर हाथ थामे दिखा कपल
सराफ ने दलील दी कि एक रियल एस्टेट एजेंसी और एक जुआ साइट ने अभिनेता की तस्वीरें अपने प्रचार में शामिल की हैं, जबकि उनका इनसे कोई संबंध नहीं है.
ये भी पढ़े-
Bollywood डबल स्टैंडर्ड्स पर Deepika Padukone का कमेंट, विवाद पर तोड़ी चुप्पी…





