
Bigg Boss 19: घर में होगा सबसे शॉकिंग एविक्शन, ये कंटेस्टेंट होगा शो से बाहर
Bigg Boss 19 Eviction: ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड के वार में सलमान खान कुछ घरवालों की क्लास लेने के लिए भी कमर कस चुके हैं। लेकिन वीकेंड पर सबसे बड़ी बात हुई एविक्शन। एक कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है।
Bigg Boss 19 Eviction: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फिर वीकेंड का वार आने वाला है, जिसमें एक बार फिर सलमान खान शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा कोई एक सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर भी होने वाला है, वह कौन होगा उसका नाम भी सामने आ गया है। बता दें कि बीते हफ्ते शो में कोई एविक्शन नहीं हुआ था और क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती ने घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।
ये कंटेस्टेंट्स हुए थे नॉमिनेट
इस हफ्ते बिग बॉस से एलिमिनेट होने के लिए कुल 6 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे जिनमें बसीर अली (Baseer Ali), जीशान कादरी (Zeishan Quadri), नीलम गिरी (Neelam Giri), प्रणित मोरे (Pranit More), मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) और अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) शामिल हैं। पिछले हफ्ते कोई बेघर नहीं हुआ था, लेकिन इस बार जिस कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिला है, वो शो का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बताया जा रहा था।
ये कंटेस्टेंट होगा शो से बाहर
दर्शकों को लग रहा है कि इन 6 कंटेस्टेंट्स में से जो सदस्य घर से बेघर हो, उसमें प्रणित मोरे या अशनूर कौर का नाम हो सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है, रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से जुड़ी अपडेट देने वाले पेज ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते जो सदस्य जाने वाला है उसका नाम जीशान कादरी हैं। जी हां, कम वोट मिलने की वजह से जीशान शो को अलविदा कह देंगे।
वोटिंग ट्रेंड और फैंस की भविष्यवाणी भी लगातार चल रही थी और उस हिसाब से भी जीशान का बाहर होना तय था। इसी के साथ नीलम गिरी भी उनके साथ निचले दो नंबर पर थीं। सलमान ने इस वीकेंड का वार पर प्रणीत मोरे की खूब तारीफ की और उनकी कॉमेडी के लिए भी ताली बजाई।





