सुनील शेट्टी ने की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की तारीफ, भावुक हुए ऋषभ शेट्टी

Kantara Chapter 1: दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में रखी गई। इसमें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी शामिल हुए।

Suniel Shetty Reviews Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर 2 अक्टूबर को रिलीज के बाद से ही दबदबा बनाए हुए है. फिल्म की पौराणिक कहानी, वीएफएक्स और स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग, सबकुछ सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक दर्शकों का दिल जीत रही है. इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म का रिव्यू करते हुए कहा कि “असली सिनेमा वही होता है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है”. उन्होंने फिल्म को लेकर और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

सुनील शेट्टी ने किया ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिव्यू

सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म को लेकर अपने दिल की बात साझा की. उन्होंने लिखा, “कल रात ‘कांतारा’ ने मुझे न सिर्फ भावुक किया, बल्कि यह फिल्म मेरी रगों में उतर गई. रोंगटे खड़े हो गए, आंसू आ गए, गर्व, शांति… सब कुछ एक साथ महसूस हुआ.”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे लगता है, असली सिनेमा वही होता है जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है. भारतीय सिनेमा का असली जादू तब ही है, जब यह हमारी मिट्टी, हमारे लोगों और हमारे देवताओं की कहानियां सुनाता है. जब तक हम इन कहानियों के प्रति सच्चे रहेंगे, तब तक कोई भी सिनेमा खराब नहीं हो सकता.”

ये भी पढ़े-

देश की मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनी Deepika Padukone, जेपी नड्डा के साथ शेयर की तस्वीर

कांतारा चैप्टर 1 के बारे में

‘कांतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1’ 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा, निर्देशित और अभिनीत किया है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

कांतारा चैप्टर 1 की कमाई

यह फिल्म भारतीय लोककथाओं और संस्कृति की गहराई को रहस्यमयी अंदाज में दर्शाती है. रिलीज के बाद से ही यह दर्शकों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है. फिल्म का हिंदी डब वर्जन 400 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो गया है, जबकि वर्ल्ड वाइड इसकी कुल कमाई 500 करोड़ रुपये पार कर चुकी है.

ये भी पढ़े-

Kantara Chapter 1’ की 500 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

पोस्ट के अंत में उन्होंने फिल्म की पूरी टीम की सराहना की। साथ में कहा कि ऋषभ शेट्टी जैसा अपनी जड़ों से जुड़ा शख्स ही ऐसी फिल्में बना सकता है। इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है। यह 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़े-

OTT पर AI महाभारत इस दिन होगी रिलीज, टीवी पर भी प्रसारण

 

Back to top button