
Bigg Boss 19 से बाहर हुए जीशान कादरी, सलमान ने अरिजीत कंट्रोवर्सी पर किया रिएक्ट
Bigg Boss 19 Nomination: बिग बॉस 19’ से जीशान कादरी बाहर हो गए हैं और वह इस सीजन के चौथे कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। वीकेंड का वार खत्म होते ही नॉमिनेशन टास्क भी हो गया।
Bigg Boss 19 Nomination: इसके अलावा बीते वीकेंड का वार में काफी कुछ देखने को मिला, होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ कई टास्क किए, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे पर अपनी भड़ास निकाली। इसके अलावा अभिनेता जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी शो में आईं और उन्होंने अपनी कॉमेडी से सभी को हंसा दिया। उनके बाद स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता शो में आए, जिनके साथ बात करते हुए सलमान खान ने सिंगर अरिजीत संग अपनी लड़ाई का भी जिक्र किया।
अरिजीत सिंह के साथ सलमान की दोस्ती
सलमान ने इस पर हंसते हुए कहा, ‘अरिजीत और मैं अब बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो गलतफहमी थी और वो मेरी साइड से थी। उसके बाद तो उसने गाने भी मेरे लिए किए। ‘टाइगर 3′ में किया था और अब गलवान में भी कर रहा है।’
एआर मुरुगादॉस की भी लगाई क्लास
इस बीच, एपिसोड के दौरान सलमान खान ने एआर मुरुगादॉसकी भी क्लास लगाई क्योंकि उन्होंने ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने के लिए स्टार को दोषी ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सलमान खान रात को 9 बजे सेट पर पहुंच रहे थे। सलमान ने इस पर चुटकी ली और कहा, ‘क्या है ना मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसलियां टूटी थी, इसमें जो हमारे डायरेक्टर (एआर मुरुगादॉस) साहब हैं उन्होंने ये कहा। लेकिन उनकी पिक्चर अभी एक रिलीज हुई है जिसका एक्टर 6 बजे पहुंचता था।’
ये भी पढ़े-
De De Pyaar De 2: इश्क के चक्कर में फंसे Ajay Devgn, रोमांस-कॉमेडी का डबल डोज
इसके बाद सलमान खान ने मुरुगदॉस पर तंज कसते हुए कहा, “लेकिन उनकी पिक्चर अभी एक रिलीज हुई है, जिसमें एक्टर 6 बजे पहुंचता था। पहले तो ये पिक्चर थी मुरुगदॉस और साजिद नाडियाडवाला की। उसके बाद साजिद पहले कलटी (छोड़ दिया), उसके बाद मुरुगदॉस वापस से हट गया।
ये भी पढ़े-
सुनील शेट्टी ने की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की तारीफ, भावुक हुए ऋषभ शेट्टी





