Filmfare Awards: बच्चन फैमिली ने लगाई अवॉर्ड्स की हैट्रिक, Amitabh Bachchan ने जताया आभार

Filmfare Awards: 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में बच्चन परिवार के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और जया बच्चन, तीनों को एक ही रात में सम्मानित किया गया।

Filmfare Awards: अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड सितारों ने अपने शानदार अंदाज़ और शान से रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे. दिल को छू लेने वाले पलों में से एक था जया बच्चन का एक खास पल, जिसमें वह बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ बेटे अभिषेक बच्चन के स्टेज परफॉर्मेंस का आनंद लेती और हंसती हुई नज़र आईं. शाम तब और भी यादगार हो गई जब अभिषेक मंच से उतरे, अपनी मां का हाथ थामा और उन्हें घुमाया. अभिषेक बच्चन ने मां जया बच्चन के साथ डांस कर के इस पल को यादगार पल बना दिया.

अभिषेक ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

गुजरात पर्यटन के साथ आयोजित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अभिषेक बच्चन अपनी मां जया बच्चन को उनकी सीट से उठाकर घुमाते हुए नज़र आए, जब कैमरे मां-बेटे पर केंद्रित थे. डांस के बाद एक दिल को छू लेने वाला हग किया, इस पल का वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

25 साल का सपना हुआ पूरा

अवॉर्ड लेते समय अभिषेक बच्चन थोड़े भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि वह इस भाषण को देने का अभ्यास वर्षों से कर रहे थे। अभिषेक ने कहा, “इस साल फिल्म उद्योग में मेरे 25 साल पूरे हो रहे हैं और मुझे याद नहीं कि मैंने इस पुरस्कार के लिए कितनी बार भाषण देने की प्रैक्टिस की है। यह एक सपना रहा है और मैं बहुत भावुक और विनम्र हूं कि यह पूरा हो गया। अपने परिवार के सामने प्राप्त करना इसे और भी खास बना देता है।”

य भी पढ़े-

Bigg Boss 19 से बाहर हुए जीशान कादरी, सलमान ने अरिजीत कंट्रोवर्सी पर किया रिएक्ट

इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “ऐश्वर्या और आराध्या, मुझे अपने सपनों को पूरा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद। यह फिल्म एक पिता और बेटी के बारे में है, और मैं इसे अपने हीरो, अपने पिता और अपनी दूसरी हीरो, अपनी बेटी को समर्पित करना चाहता हूं।” एक ही रात में पूरे परिवार को सम्मान मिलना बच्चन परिवार के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

य भी पढ़े-

नील शेट्टी ने की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की तारीफ, भावुक हुए ऋषभ शेट्टी

 

Back to top button