KBC 17: Amitabh Bachchan से बच्चे ने की बदतमीजी, जनता माता-पिता पर भड़की

KBC 17: कौन बनेगा करोड़पति के शो का वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल की जनता एक ओर जहां इशित को निशाना बना रही। वहीं, उनके माता-पिता की परवरिश पर भी सवाल उठा रही है।

KBC 17: क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में इस वक्त बच्चे हॉटसीट्स पर बैठ रहे हैं। उनके साथ बिग बी का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। वह भी उनके साथ बच्चे बन जाते हैं। लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में जब एक बच्चा खेल खेलने के लिए स्टेज पर आया तो उसकी बदतमीजी देख हर कोई गुस्सा गया। पहले तो अमिताभ बच्चन ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज करने की कोशिश की लेकिन अंत में उन्होंने अच्छे से समझा ही दिया।

गुजरात के रहने वाले हैं इशित

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर गुजरात के गांधीनगर का रहने वाला इशित भट्ट नाम का एक बच्चा बैठा हुआ नजर आया। इशित 5वीं क्लास के छात्र हैं। वीडियो की शुरुआत में देखने को मिलता है कि इशित होस्ट अमिताभ बच्चन से कहते हैं, “मेरे को रूल्स पता है, इसलिए अब आप मेरे को रूल्स समझाने मत बैठना।”

फिर जब बिग बी सवाल पूछने शुरू करते हैं, तो ऑप्शन देने से पहले ही इशित ने उन्हें बीच में टोक दिया और कहा सवाल का जवाब देते हुए उसे लॉक करने को कहा। शो में भले ही वह कॉन्फिडेंट थे, लेकिन लोगों ने उनके इस बर्ताव को रूड कहा।

सोशल की जनता माता-पिता पर भड़की

वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल की जनता एक ओर जहां इशित को निशाना बना रही। वहीं, उनके माता-पिता की परवरिश पर भी सवाल उठा रही है। जबकि, अमिताभ बच्चन की सहनशीलता की तारीफ हो रही है। एक कमेंट के अनुसार, ‘उसके माता-पिता इस बर्ताव को इतने गर्व से देख रहे हैं…। ऐसे माता पिता को शर्म आनी चाहिए।’

Back to top button