IPS पूरन कुमार सुसाइड केस: छुट्टी पर भेजे गए DGP शत्रुजीत कपूर, OP सिंह नए कार्यवाहक डीजीपी

Chandigarh News: पूरन कुमार की संदिग्ध मौत (सुसाइड केस) ने पूरे हरियाणा में हलचल मचा दी है। परिजनों के तीखे विरोध और आरोपों के बीच हरियाणा सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। उनकी जगह ओपी सिंह को राज्य का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है।

यह फैसला उस वक्त आया है जब परिवार लगातार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा था।

सुसाइड नोट में आठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप
मृतक आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार ने सुसाइड से पहले एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने डीजीपी शत्रुजीत कपूर समेत आठ अधिकारियों पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, जातिगत भेदभाव करने और छवि खराब करने का आरोप लगाया था। परिवार का कहना है कि इसी प्रताड़ना की वजह से पूरन कुमार ने यह कदम उठाया।

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से परिवार का इनकार
पूरन कुमार की मौत को एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन परिवार अब तक पोस्टमार्टम कराने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहा है। उनका कहना है कि जब तक डीजीपी को पद से हटाया नहीं जाता और दोषियों पर कार्रवाई शुरू नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिवार ने इसको लेकर सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

यह भी पढ़ें…

Haryana: IPS अफसर Y पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, IAS पत्नी जापान दौरे पर

जांच में तेजी, लैपटॉप से मिल सकते हैं अहम सुराग
Chandigarh Police ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। पुलिस ने पूरन कुमार की पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पूरन को नोटिस जारी कर उनके पति का लैपटॉप मांगा है। माना जा रहा है कि इसी लैपटॉप में सुसाइड नोट ड्राफ्ट के रूप में सेव था। पुलिस इसे Central Forensic Science Laboratory (CFSL) भेजेगी ताकि नोट की प्रमाणिकता और उससे जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच की जा सके।

यह भी पढ़ें…

जापान दौरे पर CM सैनी, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का विदेश राज्य मंत्री को दिया आमंत्रण

नए कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह पर सबकी नजर
हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह को राज्य का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है। वह 1992 बैच के अधिकारी हैं और Haryana Police Housing Corporation के एमडी के पद पर कार्यरत थे। खास बात यह है कि ओपी सिंह का दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से करीबी पारिवारिक रिश्ता रहा है — सुशांत उनकी पत्नी के भाई थे।

पूरन कुमार की मौत ने पूरे पुलिस सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार के सख्त रुख और जनता के बढ़ते दबाव के बीच सरकार और पुलिस को अब तेज और पारदर्शी कार्रवाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें…

पानीपत में छात्र को क्रूर दंड… होमवर्क न करने पर उल्टा लटका कर पीटा

Back to top button