
Thaama: मलाइका अरोड़ा ने ‘Poison Baby’ में मचाया धमाल, 3 मिनट के लिए लिए इतने करोड़
Thamma Malaika Arora: दीवाली पर रिलीज हो रही आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा के नए गाने प्वॉइजन बेबी में मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं।
Thamma Malaika Arora: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जिस फिल्म की आंधी चल रही है, वो है- ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’. हालांकि, कुछ ही दिनों में एक और बड़ी फिल्म आ रही है. दिवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की पिक्चर ‘थामा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जिसे लेकर तगड़ा माहौल भी बना हुआ है. इस वक्त फिल्म का एक गाना लगातार छाया हुआ है, जो बीते दिनों ही रिलीज किया गया है. गाने में आयुष्मान और रश्मिका के साथ ही मलाइका अरोड़ा ने भी खूब गर्दा उड़ाया.
यहाँ देखिए आइटम सॉन्ग
इस आइटम सॉन्ग में आखिरी के कुछ सीन्स धमाकेदार है. जब मलाइका अरोड़ा और रश्मिका मंदाना का फेस ऑफ होता है. दोनों साथ में डांस करती नजर आती हैं. दरअसल इस पिक्चर में पहले ही कई गाने हैं, जिन्हें रिलीज कर दिया गया है. अब मलाइका अरोड़ा के डांस नंबर पर 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, 12 घंटे में 1 लाख से ज्यादा लाइक्स भी आ गए हैं.
वैम्पायर की अनोखी प्रेम कहानी
बता दें, ‘थामा’ एक रोमांटिक-कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं कड़ी है. इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है. इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने लिखी है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे.
ये भी पढ़े-
Manish Malhotra की दिवाली पार्टी, बन-ठन के पहुंचा पूरा बॉलीवुड
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा कि उन्होंने गाने के लिए 2 करोड़ की तगड़ी रकम वसूली है. जो कि 3 मिनट के लिए बहुत ज्यादा है, क्योंकि पूरी फिल्म के लिए ही कई स्टार्स को महज 1 करोड़ मिलते हैं.
ये भी पढ़े-
KBC 17: Amitabh Bachchan से बच्चे ने की बदतमीजी, जनता माता-पिता पर भड़की
इस दिन होगी रिलीज
‘थामा’ एक वैम्पायर की अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका से मिलने के बाद वैम्पायर बन जाते हैं और उनके पास अलौकिक शक्तियां आ जाती हैं. ‘थामा’ 21 अक्टूबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़े-
Filmfare Awards: बच्चन फैमिली ने लगाई अवॉर्ड्स की हैट्रिक, Amitabh Bachchan ने जताया आभार





