
Labubu Doll: अमिताभ बच्चन पर भी चढ़ा ‘लाबूबू’ का क्रेज, डैशबोर्ड पर टिकी फैंस की निगाहे
Amitabh Bachchan: ‘लाबूबू’ गुड़िया ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है, और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरल क्रेज से अछूते नहीं रहे हैं। अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, उर्वशी रौतेला, ट्विंकल खन्ना और अन्य कई बॉलीवुड सेलेब्स इस गुड़िया को अपने घर लेकर आए।
Amitabh Bachchan: लाबूबू डॉल ने दुनिया भर में धूम मचा दी है, और सेलिब्रिटी भी इस वायरल क्रेज से अछूते नहीं हैं. अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, उर्वशी रौतेला, ट्विंकल खन्ना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स के पास वायरल लाबूबू डॉल को देखा गया है. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है. बिग बी भी इस वायरल लाबूबू क्रेज में शामिल हो गए हैं और उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कार से लबूबू डॉल का वीडियो पोस्ट किया।
बिग बी इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया
अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया वैसे ही कमेंट आने लगे. एक ने इस पोस्ट पर लिखा, ‘सर, लाबूबू के साथ हनुमान चालीसा ज़रूरी है.” इस पर किसी ने लिखा, “हाहा… असली ओजी!! द वॉयस…लकी लाबूबू…द मैन वाली हवा में सांस ले रहा है.’ वहीं एक शख्स ने कमेंट में इशित की बात छेड़ दी और उसके रूड व्यवहार को लेकर कहा कि सर उस बच्चे को आपने समझाया क्यों नहीं.
View this post on Instagram
बीते दिनों लबूबू का काफी ट्रेंड चला था। हर सेलेब्स इसे खरीद कर फ्लॉन्ट कर रहा था। और अब अमिताभ बच्चन ने भी इसे अपनी कार में लगाया है। उसका वीडियो शेयर कर उन्होंने अंग्रेजी में कहा, ‘भाइयों और बहनों मैं लबूबू को दिखा रहा हूं, जो अब मेरी कार में है। कल मिलता हूं लबूबू। बाय।’ इसके कैप्शन में हैशटैग लबूबू लिखा और साथ में कुछ और हैशटैग्स एड किए।
ये भी पढ़े-
Mirzapur The Film: श्वेता त्रिपाठी ने शुरू की शूटिंग, फिल्म में गोलू गुप्ता की वापसी





