
Road Accident: जैसलमेर में धू-धूकर जली चलती बस, कई यात्री झुलसे
Jaisalmer Road Accident: जैलसमेर में एक निजी बस में आग लग गई है। इस हादसे में कई लोगों के झुलसने की सूचना आ रही है। मौके पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।
Jaisalmer Road Accident: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे बस धू-धूकर जलकर राख हो गई। हादसे के दौरान बस में सवारियां थी, जिससे आनन-फानन में बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक, कई लोग झुलस गए हैं। सभी घायलों को राजकीय जवाहर हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया है। हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत बचाव कार्य कर रही हैं। हादसा जोधपुर रोड पर थईयात के पास होना बताया जा रहा है।
मिनटों में आग ने वाहन को जकड़ा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक या यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
ये भी पढ़े-
जयपुर में सिलेंडर से भरे ट्रक में धमाके, केमिकल टैंकर से टक्कर में 5 गाड़ियां जलीं
दमकल की गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बस के इंजन या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है।
ये भी पढ़े-
जयपुर के अस्पताल में आग का तांडव, ICU में भर्ती 6 मरीजों की दर्दनाक मौत





