Sonakshi Sinha प्रेग्नेंट हैं…? एक्ट्रेस की हरकत देख शुरू हो गई गुडन्यूज की चर्चा

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक बार फिर प्रेग्नेंसी के रूमर्स शुरू हो चुके हैं. हाल में ही वह एक फैशन इवेंट में नजर आईं. जहां उनके साथ जहीर इकबाल भी दिखे

Sonakshi Sinha Pregnancy Rumors: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक इवेंट पर हसबैंड जहीर इकबाल के साथ नजर आईं। इसी इवेंट से सोनाक्षी की कुछ झलकियां सामने आई हैं जिसे देखकर लोग ये अनुमान लगा रहे हैं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। कैमरे के सामने सोनाक्षी हसबैंड के साथ पोज़ देती दिखीं और इसी दौरान उन्होंने अपना पेट कवर कर रखा था। सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक फैशन शो में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उनके साथ उनके पति जहीर इकबाल भी थे।

फिर उड़ी सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की बातें

इस फैशन इवेंट के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने सबका ध्यान खींचा. वह लाल रंग के खूबसूरत फूल वाले अनारकली सूट में नजर आईं. वहीं ब्लैक कुर्ते ट्राउजर के साथ जहीर ने भी पोज दिए. मगर प्रेग्नेंसी की खबरें तब उ़ी जब फैंस ने देखा कि रेड कार्पेट पर पोज देते हुए सोनाक्षी ने दुपट्टे और हाथ से पेट ढका हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

यूजर्स ने लगाईं प्रेग्नेंसी की अटकलें

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने जोड़े की तारीफ की है और उन्हें दुआएं दी हैं। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने कहा है कि लगता है सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘मुझे लगता है वह प्रेग्नेंट है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘ये प्रेग्नेंसी ग्लो है।’ एक और यूजर ने पूछा है ‘क्या वह प्रेग्नेंट हैं?’

ये भी पढ़े-

Labubu Doll: अमिताभ बच्चन पर भी चढ़ा ‘लाबूबू’ का क्रेज, डैशबोर्ड पर टिकी फैंस की निगाहे

सोनाक्षी और जहीर ने कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून 2024 को शादी रचाई थी. दोनों ने बहुत ही सादगी के साथ अपने घर पर शादी की. फिर एक बड़ी सी पार्टी होस्ट की. जहां तमाम सितारे नजर आए थे. और ये पहली बार नहीं है. सोनाक्षी सिन्हा को लेकर पहले भी प्रेग्नेंसी की बातें हो चुकी हैं।

ये भी पढ़े-

Mirzapur The Film: श्वेता त्रिपाठी ने शुरू की शूटिंग, फिल्म में गोलू गुप्ता की वापसी

 

Back to top button