
Salman Khan: ब्लैक शेरवानी में भाईजान ने लगाई आग, सिग्नेचर स्वैग पर फिदा फैंस
Salman Khan Ramp Walk: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने विक्रम फडणीस के रैंप शो में ब्लैक शेरवानी पहनकर धमाकेदार वॉक किया, सोशल मीडिया पर लुक वायरल है.
Salman Khan Ramp Walk: सलमान खान अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में वो रैंप वॉक करते दिखे। उनकी तस्वीरें और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गए। प्रशंसक सलमान के शाही अंदाज के दीवाने हो गए हैं और उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान को देख सुष्मिता सेन खड़ी होकर तालियां बजाने लगती हैं और फिर सलमान उन्हें मंच पर बुलाते हैं।
कॉन्फिडेंट पोज़ ने फैंस को किया मंत्रमुग्ध
मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड शो की थीम थी ‘विंटेज इंडिया’, जिसमें पारंपरिक भारतीय कला और कारीगरी का जश्न मनाया गया। करीब सौ से ज्यादा मॉडल्स ने रैंप पर वॉक किया। दिलचस्प बात ये है कि इस इवेंट में जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी शामिल थीं। जब सलमान रैंप पर वॉक कर रहे थे तो सामने ऑडियंस में जया बच्चन बैठी थीं।
View this post on Instagram
रैंप शो में सलमान की एंट्री, उनकी मुस्कान और कॉन्फिडेंट पोज़ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. फैंस उनकी जॉर्जियस शेरवानी और स्वैग की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके फैंस लगातार पोस्ट और रील शेयर कर रहे हैं, जिसमें सलमान की स्टाइल और पर्सनालिटी की तारीफ की जा रही है।
सलमान ने सुष्मिता की ओर बढ़ाया हाथ
काले रंग की शेरवानी पहने सलमान जब रैंप पर उतरे तो दर्शकों की निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं। इस दौरान अभिनेता की दोस्त और उनकी को-स्टार रहीं सुष्मिता भी उन्हें देख खुद को रोक नहीं पाईं और अपनी सीट पर खडे़े होकर उनके लिए तालियां बजाने लगीं। उन्हें उत्साहित देख सलमान उनकी ओर अपना हाथ बढ़ाते हैं और उन्हें मंच पर बुलाते हैं। सलमान का हाथ थाम कर सुष्मिता मंच पर आती हैं और अभिनेता को गले लगाती हैं।
ये भी पढ़े-
Sonakshi Sinha प्रेग्नेंट हैं…? एक्ट्रेस की हरकत देख शुरू हो गई गुडन्यूज की चर्चा
इवेंट में बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे. शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सलमान के रैंप वॉक पर तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाती नजर आईं. रैंप शो के बाद सलमान ने बिपाशा बसु और सुष्मिता सेन से भी मुलाकात की, जिससे यह शाम और यादगार बन गई. फोटोग्राफर्स ने इस पल को कैप्चर किया, और सोशल मीडिया पर यह वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
ये भी पढ़े-
Labubu Doll: अमिताभ बच्चन पर भी चढ़ा ‘लाबूबू’ का क्रेज, डैशबोर्ड पर टिकी फैंस की निगाहे





