Pankaj Dheer Died: ‘महाभारत’ के ‘कर्ण का निधन, भंयकर बीमारी से हार गए जंग

Pankaj Dheer Death: सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेता पंकज धीर का  68 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

Pankaj Dheer Death: ‘महाभारत’ से घर घर में फेमस होने वाले पंकज धीर का निधन हो गया है. 15 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अंतिम सांसें लीं. वह पिछले कुछ समय से कैंसर की जंग लड़ रहे थे. बताया जा रहा है कि एक्टर कैंसर को मात दे चुके थे. लेकिन कुछ समय पहले दोबारा कैंसर डिटेक्ट हुआ. दूसरी बार वह इस बीमारी को मात न दे पाए. बता दें पकंज धीर की तरह उनके बेटे निकितिन धीर भी काफी पॉपुलर एक्टर हैं. वह खुद एक रामायण में रावण का दमदार रोल प्ले कर चुके हैं.

अंतिम संस्कार आज मुंबई में

CINTAA (सिने & टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। बयान में कहा गया,“गहरे दुख और विलाप के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और CINTAA के पूर्व माननीय जनरल सेक्रेटरी श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे, पवन हंस, विले पार्ले मुंबई में किया जाएगा।”

फिरोज खान ने भी की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाभारत टीवी शो में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने भी पंकज धीर की मौत की पुष्टि की है। पंकज और फिरोज असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अपने दोस्त की मौत के गम पर फिरोज ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और लिखा है- अलविदा मेरे दोस्त हम आपको काफी याद करेंगे।

pankaj dheer

कर्ण के रूप में सदा जाने गए

1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल निभाकर पंकज धीर ने घर घर में पहचान हासिल की थी. उनकी एक्टिंग और उनका तेज आज भी लोग भूला नहीं पाए हैं. महाभारत के अलावा भी वह कई माइथोलॉजिकल शोज का हिस्सा रहे हैं जैसे द ग्रेट मराठा से लेकर चंद्रकांता तक

ये भी पढ़े-

Salman Khan: ब्लैक शेरवानी में भाईजान ने लगाई आग, सिग्नेचर स्वैग पर फिदा फैंस

 

Back to top button