
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना टीम इंडिया, विराट-रोहित का दिखा क्रेज
IND vs AUS ODI Series: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कुछ अन्य सदस्यों का एक ग्रुप बुधवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गया।
IND vs AUS ODI Series: शुभमन गिल के लिए 19 अक्टूबर से शुरू होने वाला ऑस्ट्रेलिया का दौरा खास होने वाला है. क्योंकि जिन दो खिलाड़ियों (विराट कोहली और रोहित शर्मा) की सरपरस्ती में वो खेले थे, अब वो दो सीनियर खिलाड़ी उनके अंडर में खेलेंगे। शुभमन गिल ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कमान टेस्ट क्रिकेट में संभाली थी और इंडिया ने विंडीज को घरेलू धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया. लेकिन कैप्टन गिल का असली ‘टेस्ट’ ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 3 मैचों वनडे सीरीज में शुरू होगा, जहां वो बतौर कप्तान खेलेंगे.
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया हुई रवाना
भारतीय क्रिकेट टीम का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी बस से एयरपोर्ट पर उतरकर अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं. बस में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही टीम के कप्तान और कोच भी बस में अन्य खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं.
𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝘿𝙤𝙬𝙣 𝙐𝙣𝙙𝙚𝙧 ✈️
Of familiar faces and special reunions as #TeamIndia depart for the Australia challenge 😍#AUSvIND pic.twitter.com/ElV3OtV3Lj
— BCCI (@BCCI) October 15, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहला वनडे
ANI के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे पर देखे गए खिलाड़ियों में कप्तान शुभमन गिल, रोहित, विराट, श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल,और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत यह पहला वनडे खेलेगा।
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल-
वनडे शेड्यूल
पहला वनडे- 19 अक्टूबर; सुबह 9 बजे
दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर; सुबह 9 बजे
तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर; सुबह 9 बजे
टी20 शेड्यूल
पहला टी20- 29 अक्टूबर; दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से
दूसरा टी20- 31 अक्टूबर; दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से
तीसरा टी20- 2 नवंबर; दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से
चौथा टी20- 6 नवंबर; दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से
पांचवां टी20- 8 नवंबर; दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से
ये भी पढ़े-
Women’s World Cup 2025: ‘महाकाल’ की शरण में महिला क्रिकेटर्स, बाबा का आशीर्वाद
ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वीसी), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल।
भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़े-
FIFA World Cup: सऊदी अरब और कतर ने किया क्वालीफाई, 2026 में होगा आयोजन





