
Bigg Boss 19 : ‘कपड़े पहनकर…’, मालती का नेहल पर भद्दा कमेंट, भड़के घरवाले
Bigg Boss 19: क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की बदतमीजियां बिग बॉस हाउस में बढ़ती जा रही हैं। अब नेहल पर उनका भद्दा कमेंट सुन हर कोई शॉक्ड रह गया है.
Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में 15 अक्टूब को जबरदस्त कोहराम मचने वाला है। मालती ने नेहल के पहनावे पर ऐसा भद्दा कमेंट कर दिया कि बसीर और कुनिका उन पर भड़क गए। फिर नेहल और मालती की सूजी के हलवे पर लड़ाई हुई। बिग बॉस ने भी मालती के कारण राशन काट दिया। इसकी झलक हर एपिसोड में देखने को मिली है। आने वाले एपिसोड में भी खूब कोहराम मचने वाला है।
नेहल से भिड़ीं मालती
मालती ने घर की कैप्टन नेहल के कपड़ों को लेकर भद्दा कमेंट किया। दरअसल, घर में सूजी का हलवा बनता है, तो नेहल सबको बोल देती हैं कि इस बात पर कोई हंगामा नहीं करेगा। मगर मालती नेहल पर कुछ ऐसा कमेंट कर देती हैं कि वो चिढ़ जाती हैं और फिर नेहल गुस्से से चिल्लाने लगती हैं।
View this post on Instagram
नेहल पर मालती का भद्दा कमेंट
मालती की सॉरी पर नेहल कमेंट करती हैं तो मालती भड़क जाती हैं। नेहल फिर मालती को ‘बेवकूफ औरत’ बोलती हैं। वहीं, जब नेहल किचन में कुछ कह रही होती हैं तो मालती बीच में बोलती हैं। तो नेहल उनसे कहती हैं, ‘मालती चाहर मैं आपसे बात नहीं कर रही हूं और मुझे आपसे बात करने में कोई दिलचस्पी भी नहीं है।’ यह सुनकर मालती, नेहल से कहती हैं, ‘नेक्स्ट टाइम कपड़े पहनके बात करना मेरे से।’
ये भी पढ़े-
Pankaj Dheer Died: ‘महाभारत’ के ‘कर्ण का निधन, भंयकर बीमारी से हार गए जंग
मालती की वजह से कटा घर का राशन
दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को राशन टास्क के लिए टेडी बियर उठाने को दिया था. शर्त ये थी कि टेडी बियर जमीन पर टच नहीं होना चाहिए. मगर मालती ने जानबूझकर टेडी बियर को जमीन पर फेंका और कई दफा उसे घर के सामान से टच किया. मालती की इस गलती की वजह से घरवालों के राशन से 11 चीजों को कटौती हो गई, जिस वजह से सारे घरवाले मालती के खिलाफ चले गए.
ये भी पढ़े-
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में बवाल… पत्नी ने तलाक में मांगे 30 करोड़ रुपए एलिमनी
कुल मिलाकर इस समय मालती ने बिग बॉस हाउस में हंगामा मचाया हुआ है. मालती की बदतमीजियों से परेशान ज्यादातर घरवाले उनके खिलाफ हो गए हैं. मालती हर किसी से गंदी लैंग्वेज में बात करती हैं, जो किसी को पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
ये भी पढ़े-
Bigg Boss 19: राशन टास्क में ‘Teddy Bear’ से घर का पारा हाई, मालती से खफा घरवाले





