IND vs AUS: रोहित-विराट संग पर्थ पहुंची टीम इंडिया, खेलेगी 3 वनडे मैचों की सीरीज

IND vs AUS, Team India Along WIth Rohit And Virat Reached Perth: भारत को रविवार से पर्थ में तीन एकदिवसीय मैच खेलने हैं, उसके बाद एडिलेड और सिडनी में मैच होंगे.

IND vs AUS, Team India Along WIth Rohit And Virat Reached Perth: भारतीय क्रिकेट टीम 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पर्थ पहुंच चुकी है। टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ सहयोगी स्टाफ के कुछ सदस्य शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट फैंस उत्साहित

पर्थ में एक भारतीय प्रशंसक ने आईएएनएस से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने आया हूं। दोनों खिलाड़ी मुझे दिखे, और मैं बहुत खुश हूं।” उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के प्रति उत्साह जताते हुए कहा, “भारतीय टीम वनडे में बेहद मजबूत है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत तीनों वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करेगा और सीरीज अपने नाम करेगा।”

19 अक्टूबर को पहला वनडे

सीरीज का पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा, इसके बाद 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल और 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आखिरी वनडे खेला जाएगा।शुभमन गिल की युवा कप्तानी और रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से मजबूत हुई भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।

प्रशंसकों का मानना है कि यह टीम ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर सीरीज जीतकर इतिहास रच सकती है।शुभमन गिल की युवा कप्तानी और रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से मजबूत हुई भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।

 

Back to top button