Elvish Yadav और फाजिलपुरिया की बढ़ी मुश्किले, ED ने दाखिल की चार्जशीट

Elvish Yadav-Fazilpuria ED Case: एल्विश यादव और फाजिलपुरिया ने 32 बोर गाने की शूटिंग सांपों के साथ की थी। इस गाने से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी, जिससे बिजनौर में तीन एकड़ जमीन खरीदी गई थी।

Elvish Yadav-Fazilpuria ED Case: यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी सिंगर फाजिलपुरिया के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट में चंडीगढ़ की कंपनी स्काई डिजिटल को भी दोषी ठहराया गया है। अदालत ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों भी दोषी बनाया है। अदालत की तरफ से चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद दोनों को जल्द तलब किया जाएगा।

सांपों के साथ शूट किया था गाना

आरोप पत्र में चंडीगढ़ की कंपनी स्काई डिजिटल को भी दोषी ठहराया गया है। दोनों ने सांपों के साथ गाना शूट किया था। ईडी एल्विश व फाजिलपुरिया की करीब 55 लाख रुपये कीमत की संपत्तियों को जब्त कर चुका है। यूट्यूबर एल्विश यादव और गायक फाजिलपुरिया ने अपने गाने 32 बोर में सांपों का इस्तेमाल किया था

एल्विश यादव कोबरा कांड में आरोपी है। नवंबर, 2023 में पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनीमल्स ने नोएडा पुलिस में एल्विश यादव समेत 3 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।। जिसके बाद लखनऊ स्थित ईडी के जोनल मुख्यालय ने गुरुग्राम में इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। दोनों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यूट्यूब से 52 लाख रुपये की कमाई

जांच में यह सामने आया है कि फाजिलपुरिया के गाने से यूट्यूब से 52 लाख रुपये की कमाई हुई थी। जिससे राहुल फाजिलपुरिया ने बिजनौर में कृषि के लिए तीन एकड़ जमीन 50 लाख रुपये में खरीदी थी। यही नहीं एल्विश व फाजिलपुरिया के बैंक खातों में जमा करीब तीन लाख रुपये और चंडीगढ़ की स्काई डिजिटल कंपनी के बैंक खाते में जमा करीब दो लाख रुपये भी जब्त किए गए थे। पिछले वर्ष सितंबर महीने में एल्विश व फाजिलपुरिया को राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में तलब कर पूछताछ की गई थी।

एल्विश यादव कोबरा कांड में आरोपी है। नवंबर, 2023 में पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनीमल्स ने नोएडा पुलिस में एल्विश यादव समेत 3 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

Back to top button