‘Jatadhara’ का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Sonakshi Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधरा’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज की घोषणा की।

Sonakshi Sinha: सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘जटाधरा’ 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र और शक्तिशाली अवतार नजर आ रहा है। वहीं, सुधीर बाबू त्रिशूल थामे कमर पर हाथ रखकर दमदार अंदाज में खड़े हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “जटाधरा की शक्ति अब प्रकट होने वाली है। इस दिव्य अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। ट्रेलर कल रिलीज होगा। ‘जटाधरा’ 7 नवंबर से सिनेमाघरों में।”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के कुछ गाने रिलीज कर दिए हैं, जिनमें पल्लो लटके और धन पिसाचिनी शामिल हैं।फिल्म ‘जटाधरा’ में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है, जबकि जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा इसके निर्माता हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फिल्म का धन पिसाचिनी सॉन्ग रिलीज

फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने मिलकर किया है। अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भाविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का शानदार साउंडट्रैक जी म्यूजिक कंपनी ने प्रस्तुत किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

 

ये भी पढ़े-

Salman Khan: ब्लैक शेरवानी में भाईजान ने लगाई आग, सिग्नेचर स्वैग पर फिदा फैंस

‘जटाधरा’ एक रहस्यमयी और रोमांचक कहानी का वादा करती है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म की कहानी और किरदारों की झलक सामने आएगी, जिसका प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े-

Sonakshi Sinha प्रेग्नेंट हैं…? एक्ट्रेस की हरकत देख शुरू हो गई गुडन्यूज की चर्चा

 

Back to top button