
Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में Farhana Bhatt ने पार की हद, फाड़ी नीलम की चिट्ठी
Bigg Boss 19: विवादित शो बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों को परिवार के खत मिले। दावेदार बनने के लिए एक कंटेस्टेंट को दूसरे का खत फाड़ना था।
Bigg Boss 19: टीवी की दुनिया में अगर किसी शो ने दर्शकों को सालों से बांधे रखा है, तो वो है ‘बिग बॉस’. हर साल इस रियलिटी शो में नए चेहरे, नए झगड़े, दोस्ती, प्यार और कई बार दिल छू लेने वाले पल देखने को मिलते हैं। नौ हफ्तों के सफर में जहां अब तक लड़ाइयों और गुटबाजी ने माहौल गरमाया हुआ था, वहीं इस हफ्ते एक ऐसा टास्क देखने को मिला जिसने घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया। कई कंटेस्टेंट्स ने अपनी कैप्टेंसी छोड़ दी, लेकिन फरहाना भट्ट ने तीसरी बार कैप्टन बनने के लिए घरवालों को ही अपने खिलाफ खड़ा कर लिया।
फरहाना ने फाड़ी नीलम की चिट्ठी
एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें फरहाना भट्ट पर पूरे घरवाले भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, फरहाना के हाथ नीलम गिरी (Neelam Giri) की चिट्ठी लगी और उन्होंने कैप्टेंसी की दावेदार बन गई। नीलम के मना करने के बावजूद फरहाना नहीं मानीं और उन्होंने चिट्ठी को फाड़ दिया।
View this post on Instagram
बिग बॉस 19′ का नया प्रोमो
‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में घर में चिट्ठी बरसती हुई दिख रही है। इस बार के कैप्टेंसी टास्क में सबके घरों से चिट्ठियां आई हैं और पूरा घर इस बार इमोशन के दौर से गुजरने वाले है। सबसे पहले प्रोमो में प्रणीत मोरे को चिट्ठी पढ़कर रोते हुए दिखाया गया है। फिर कुनिका अपने बेटे की चिट्ठी पढ़ती हैं और बिलखकर रोती हैं।
View this post on Instagram
सभी को कर दिया इमोशनल
जियो हॉटस्टार ने शो के कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो जारी किया, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया. प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस ने इस हफ्ते एक खास कैप्टेंसी टास्क रखा, जो सिर्फ एक टास्क नहीं बल्कि दिलों को छू जाने वाला इमोशनल ट्विस्ट था। घरवालों को ये मौका दिया गया कि वे अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ सकते हैं, लेकिन बदले में उन्हें कैप्टेंसी की दावेदारी छोड़नी होगी।
ये भी पढ़े-
Dhurandhar के टाइटल ट्रैक में जबरदस्त रैप, Ranveer Singh के खूंखार अंदाज ने उड़ाए होश
मृदुल तिवारी तो बच्चे की तरह आंखें रगड़कर रोने लगे और उन्हें देख पूरा घर भावुक हो गया। अशनूर और नेहल की आंखें भी नम हो गईं। घर में कैप्टेंसी इस बार किसे मिलेगी, इसका खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन घरवालों के साथ लोगों की आंखें भी भर आई हैं।
ये भी पढ़े-
Elvish Yadav और फाजिलपुरिया की बढ़ी मुश्किले, ED ने दाखिल की चार्जशीट





