वाइफ की गैस की बीमारी से गुस्‍साया डॉक्टर पति, दे दिया हाई डोज एनेस्थिसिया…

Bengaluru News: बेंगलुरु सिटी पुलिस ने बुधवार को एक 31 साल के डॉक्टर महेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोप हैं कि छह महीने पहले उसने अपनी पत्नी को हाई डोज वाले एनेस्थिसिया का इंजेक्शन देकर मार डाला।

Bengaluru News: बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल के 32 साल के जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी ने अपनी डॉक्टरी का इस्तेमाल अपनी पत्नी की जान लेने के लिए किया। पहले तो इसे नेचुरल डेथ माना गया, लेकिन अब पुलिस ने खुलासा किया है कि यह एक सजिशन हत्या थी। 28 साल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. कृतिका रेड्डी की मौत के मामले में उनके पति महेंद्र को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने प्रोपोफोल (Propofol) नामक शक्तिशाली एनेस्थेटिक दवा की जानलेवा खुराक देकर पत्नी की हत्या की। आपको बता दें कि दोनों का विवाह 26 मई 2024 को हुआ था।

गैस की बीमारी से जूझ रही थी कृतिका

ACP रमेश बनोथ का कहना है कि पति का यही दावा है कि कृतिका लंबे समय से गैस की बीमारी से जूझ रही थी और डॉक्टर महेंद्र ही उसका इलाज कर रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो कृतिका की बीमारी से महेंद्र परेशान हो चुका था। शादी के कुछ समय के बाद ही महेंद्र को पता चला कि कृतिका कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही है।

कृतिका की बीमारी से था नाराज

वह इस बात से गुस्से में था कि कृतिका के घरवालों ने ये बातें उससे छिपाई।  यही कारण की महेंद्र रेड्डी ने कृतिका की जान ले ली। अपनी पत्नी को हाई डोज वाले एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर मार डाला था। पत्नी की मौत को उसने नैचुरल डेथ दिखाने के लिए पूरी साजिश रची। लेकन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच सामने आ गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर में एनेस्थीसिया पाया गया।

महेंद्र और 28 साल की कृतिका की शादी पिछले ही साल मार्च में हुई थी। इस साल अप्रैल में अचानक कृतिका की मौत हो गई। उस समय सभी को यही लगा कि बीमारी ने ही कृतिका की जान ली है। लेकिन फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) की रिपोर्ट ने पूरा केस ही पलट दिया।

 

Back to top button