
Rise and Fall Winner: अश्नीर ग्रोवर को मिला शो का विनर, इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी!
Rise and Fall Winner Name: अश्नीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ 6 सितंबर को शुरू हुआ था जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था। अब 6 फाइनलिस्ट में से कोई एक विजेता बनेगा।
Rise and Fall Winner Name: ‘राइज एंड फॉल’ के ग्रैंड फिनाले से पहले, इंटरनेट पर अटकलों का बाजार गर्म है क्योंकि रियलिटी शो के विनर की घोषणा कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गई है। 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस शो में अब टॉप तीन फाइनलिस्ट – अर्जुन बिजलानी, आरुष भोला और अरबाज पटेल चुने गए हैं। पहले सीजन के विनर को 30 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलने की उम्मीद है। सोशल मीडिया पर एक कंटेस्टेंट के विनर बनने की खबर आ रही है।
अशनीर ग्रोवर के शो में कौन मारेगा बाजी?
‘राइज एंड फॉल’ का गेम अभी तक फैंस को काफी पसंद आया है. शो में दो कंटेस्टेंट्स अरबाज पटेल और धनश्री ने अपना दमदार खेल दिखाया. वो ज्यादातर समय शो में बतौर रूलर्स बनकर रहे, वहीं आकृति नेगी और आरुष भोला को बेसमेंट में देखा गया. लेकिन नयनदीप और अर्जुन का गेम काफी बैलेंस रहा. दोनों पेंट हाउस और बेसमेंट में ईक्वल टाइम के लिए रहे.
View this post on Instagram
इस कंटेस्टेंट को मिलेगी सीजन की ट्रॉफी
सोशल मीडिया पर राइज एंड फॉल के विनर की चर्चाएं जोरों-शोरो से चल रही है। बिग बॉस तक एक्स पेज के मुताबिक, राइज एंड फॉल की ट्रॉफी जिस शख्स ने उठाई है, वो कोई और नहीं बल्कि अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) हैं। मगर विकीपीडिया की मानें तो विनर आरुष भोला बने हैं और फर्स्ट रनर-अप अर्जुन बिजलानी और सेकंड रनर-अप अरबाज पटेल हैं।
टॉप 5 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट्स
वहीं टॉप 5 में आकृति और धनश्री वर्मा हैं। वहीं, छठे पायदान पर आकर नयनदीप रक्षित शो से एविक्ट हो गए। खैर, इस बात की हम पुष्टि नहीं करते हैं। आज के ग्रैंड फिनाले में ही असली विनर की अनाउंसमेंट की जाएगी। बताया जा रहा है कि विनर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी।





