अमेरिकी गायिका मेरी मिलबेन ने राहुल गांधी को दी जवाबी चेतावनी, सराहा पीएम मोदी का नेतृत्व

Mary Millben Slams Rahul Gandhi: अमेरिकी गायिका और सांस्कृतिक दूत मेरी मिलबेन ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना पर तीखा जवाब दिया है।

राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था, जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि वह ट्रंप से डरते हैं, जिससे राजनीतिक माहौल में नया सियासी टकराव पैदा हो गया।

राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बनने के काबिल नहीं: मेरी मिलबेन
इस विवाद के बीच मेरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से डरते नहीं हैं और वह अमेरिका के साथ अपनी रणनीति पर ध्यान दे रहे हैं। जैसे अमेरिका हमेशा अपने देश के हित को प्राथमिकता देता है, वैसे ही पीएम मोदी भी भारत के हितों के अनुसार ही काम करते हैं। मैं उनकी सराहना करती हूं।”


उन्होंने आगे राहुल गांधी की तुलना करते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी जैसी नेतृत्व शैली समझ में नहीं आती और वह प्रधानमंत्री बनने के लिए सक्षम नहीं हैं।

मिलबेन के समर्थन में उतरे भारतीय यूजर्स
मैरी मिलबेन के इस पोस्ट के बाद, कई भारतीय यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी बातों का समर्थन किया और प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर तारीफ की। यह देखकर अच्छा लगा कि एक अमेरिकी नागरिक भी पीएम मोदी की कूटनीति को समझता है।

सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय समन्वयक अभय उपाध्याय ने लिखा, “पीएम मोदी की समझदारी और दूर की सोच को कोई भी सच्चा देशभक्त ही समझ सकता है। लेकिन कुछ लोग दिल से भारत से जुड़े नहीं हैं, इसलिए वे इसे समझ नहीं पाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि मैरी मिलबेन का जवाब देना यह दिखाता है कि पीएम मोदी की कूटनीति को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

कृषि विज्ञान केंद्रों को सशक्त बनाने पर उच्चस्तरीय बैठक, शिवराज सिंह चौहान ने दिए निर्देश

पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा
किसान और युवा समर्थक क्षितिज कोहली ने मैरी मिलबेन का समर्थन करते हुए कहा, “पीएम मोदी लोकप्रियता के लिए नहीं, बल्कि भारत के दीर्घकालिक फायदे के लिए काम करते हैं, और यही सच्चा नेतृत्व है।” वहीं, तकनीकी पेशेवर गौरव भारद्वाज ने प्रधानमंत्री मोदी को एक दूरदर्शी नेता बताया जो अमेरिका की नीतियों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि “ट्रंप जल्द ही राजनीति से बाहर हो जाएंगे, लेकिन भारत को अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने होंगे।”

यह भी पढ़ें…

पंजाब पुलिस के DIG घूस लेते गिरफ्तार, CBI की गिरफ्त में हरचरण भुल्लर

नेतृत्व डर नहीं, रणनीति है
अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस बात पर जोर दिया कि सच्चा नेतृत्व डर या दिखावे की बात नहीं है, बल्कि यह रणनीति, दूरदर्शिता, और देश के हित को पहले रखने की बात है। उनका इशारा राहुल गांधी की आलोचना की ओर था। यूजर्स ने कहा कि पीएम मोदी का रूस से तेल खरीदने का निर्णय भारत के राष्ट्रीय हित में था, और उनकी विदेश नीति इसी सिद्धांत पर आधारित है, जिसे समझना जरूरी है।
इस विवाद ने राजनीतिक चर्चा को नया मोड़ दिया है और यह दिखाया कि वैश्विक दृष्टिकोण रखने वाले लोग भी भारत के नेतृत्व की सराहना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

ब्राजील के उपराष्ट्रपति अल्कमिन भारत दौरे पर, रक्षा और व्यापार में साझेदारी पर जोर

Back to top button