पहले प्यार फिर ठगी… गुरुग्राम से गिरफ्तार हुई ‘ब्यूटी क्वीन’ काजल

Rajasthan News: खूबसूरती और अदाएं ऐसी कि युवा उसके जाल में फंस जाएं… और उसके पीछे पूरे परिवार की साजिश. यही कहानी है काजल की, जिसे राजस्थान पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है, जो शादी के नाम पर युवकों को फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में शामिल थी।

काजल उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की रहने वाली है और उसके पूरे परिवार को इस ठगी रैकेट में शामिल पाया गया है।

ठगी की पूरी कहानी
पुलिस के अनुसार, काजल और उसका परिवार चार से पांच राज्यों में शादी के नाम पर युवकों को फंसाकर ठगी करते थे। इनका टारगेट ऐसे लोग होते थे जिनकी शादी नहीं हुई हो। पुलिस का कहना है कि काजल खूबसूरती और अपनी अदाओं का इस्तेमाल करती थी, जिससे युवक आसानी से उसके जाल में फंस जाते थे।

एक मामले में ताराचंद जाट नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई। जयपुर में भगत सिंह नाम के शख्स ने उसकी बेटियों काजल और तमन्ना की शादी की बात रखी। शादी की तैयारी के लिए पहले ही 11 लाख रुपये तैयारियों के नाम पर लिए गए।

काजल, उसकी बहन तमन्ना, पिता भगत सिंह, मां सरोज और भाई सूरज मिलकर इस ठगी को अंजाम देते थे। शादी पूरी कर दो-दिन रहने के बाद वे जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाते थे।

ठिकाना बदल कर करती है शिकार
जांच में सामने आया कि यह पहला मामला नहीं था। काजल पिछले एक साल से लगातार फरार थी और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलती रहती थी। अब तक इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें…

जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 लोग जिंदा जले, DNA सैंपल से होगी शवों की पहचान

गिरफ्तारी
राजस्थान पुलिस को सूचना मिली कि काजल गुरुग्राम की एक सोसायटी में है। टीम ने उसे गिरफ्तार कर राजस्थान लाया। गिरफ्तारी के वक्त काजल हंसती-मुस्कराती मिली और जींस-टीशर्ट में थी, हाथों में ताजा मेहंदी लगी थी।

यह भी पढ़ें…

Road Accident: जैसलमेर में धू-धूकर जली चलती बस, कई यात्री झुलसे

पुलिस की चेतावनी
थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने कहा, “काजल और उसका पूरा परिवार पेशेवर तरीके से यह रैकेट चला रहा था। हमारी अपील है कि कोई भी रिश्ता तय करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करे।”

इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस बाकी मामलों की भी तत्काल जांच कर रही है, ताकि इस ठगी रैकेट के सभी सदस्यों को न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

यह भी पढ़ें…

चित्तौड़गढ़ में ‘सांसद खेल महोत्सव’ का आगाज… युवाओं में खेलों को लेकर बढ़ा उत्साह

Back to top button