मवेशी चोरी के प्रयास में हिंसा… त्रिपुरा में तीन बांग्लादेशी नागरिकों की मौत, सौंपे गए शव

MEA on Tripura Bangladeshi smugglers Case: त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो दिन पहले 15 अक्तूबर को हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। त्रिपुरा के खोवाई जिले के सीमावर्ती बिद्याबिल गांव में मवेशी चोरी की कोशिश कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला।

विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तीनों हमलावर भारतीय सीमा में 3 किलोमीटर अंदर घुस आए थे।

क्या पूरा मामला?
15 अक्टूबर की रात कुछ बांग्लादेशी तस्कर सीमा पार कर भारतीय इलाके में घुस आए। उनका मकसद गांव में मवेशी चोरी करना था। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, उन्होंने तस्करों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान तस्करों ने ग्रामीणों पर लोहे के डंडों और तेज हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तीनों तस्करों को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला।

विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 15 अक्टूबर, 2025 को भारतीय सीमा के करीब 3 किलोमीटर अंदर त्रिपुरा के बिद्याबिल गांव में यह घटना हुई। तीन बांग्लादेशी नागरिक मवेशी चोरी के इरादे से भारतीय सीमा में घुसे और उन्होंने ग्रामीणों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में तीनों तस्कर मारे गए।”

उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय प्रशासन और सीमा सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई की। दो तस्कर मौके पर ही मारे गए जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों के शवों को बांग्लादेश प्रशासन को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
त्रिपुरा पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल ग्रामीणों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने सीमा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें…

उत्तर बस्तर से लाल आतंक का अंत… 208 माओवादी ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

सीमा पर सुरक्षा को लेकर चिंता
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सीमा पार से मवेशी तस्करी और अवैध घुसपैठ के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीमा सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वहीं, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस मामले में बांग्लादेश सरकार को अवगत करा दिया गया है और सीमा सुरक्षा बल (BSF) इस पर सख्त निगरानी रखेगा।

यह भी पढ़ें…

जुबिन गर्ग की मौत मामले में दो और गिरफ्तार, बकसा जेल के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

बांग्लादेश को सौंपे गए शव
तीनों मृत तस्करों के शव बांग्लादेश को सौंप दिए गए हैं। भारतीय प्रशासन और बांग्लादेश सीमा बल के बीच इस घटना को लेकर फ्लैग मीटिंग भी की गई।

यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध घुसपैठ और मवेशी तस्करी के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें…

वाइफ की गैस की बीमारी से गुस्‍साया डॉक्टर पति, दे दिया हाई डोज एनेस्थिसिया…

Back to top button