
लातूर में दीपावली सजावट के दौरान तीसरी मंजिल से गिरा दो मजदूर, टला बड़ा हादसा
Maharashtra News: महाराष्ट्र के के औसा शहर में दीपावली की सजावट के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। औसा के एक क्लॉथ सेंटर की तीसरी मंजिल पर दीपावली की लाइटिंग लगाने के दौरान अचानक दो मजदूर नीचे गिर गए और घायल हो गए।
हादसे का समय और घटनाक्रम
यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हो गया। दोनों मजदूरों को तुरंत लातूर के सहयाद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से बाहर है और कुछ दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
रक्षा मंत्री ने बीएपीएस स्वामीनारायण संतों के साथ मनाई दीवाली, व्यक्त की हार्दिक शुभकामनाएं
सुरक्षा नियमों की अनदेखी
दुकान के मालिक उमेश ढगे ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दीपावली की सजावट के लिए उन्हीं मजदूरों को काम पर रखा गया था। हादसे के समय मजदूर सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे गिरने की घटना हुई।
यह भी पढ़ें…
मुंबई में नकली डकैती का पर्दाफाश… खुद कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, करोड़ों का सोना बरामद
स्थानीय लोगों और प्रशासन की प्रतिक्रिया
हादसे के तुरंत बाद आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों की मदद की। हादसे में एक मजदूर को अधिक चोट आई है, जबकि दूसरे को हल्की चोट लगी। स्थानीय लोग मानते हैं कि यह हादसा सभी के लिए चेतावनी है कि काम करते समय सुरक्षा नियमों और सावधानी का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
यह घटना दीपावली की तैयारियों में लगे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि सजावट और काम करते समय सुरक्षा उपायों की अनदेखी कभी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।
यह भी पढ़ें…





