
दीपावली में रखें अपने आहार का विशेष ध्यान, तली-भुनी चीजें बिगाड़ न दें पाचन?
Diwali 2025: दिवाली रोशनी, मिठास और लजीज खान-पान का पर्व होता है। घर-घर में दीपक जलते हैं, तरह-तरह के पकवान बनते हैं। हालांकि दीपावली के उत्सव के साथ सेहत को लेकर सावधानी बरतते रहना भी जरूरी हो जाता है।
Diwali 2025: भारतवर्ष में प्रमुखता से मनाया जाने वाला एक त्योहार है दीपावली जिसमें घर को जगमग दीयों से सजाया जाता है। स्वादिष्ट व्यंजनों और मिठाइयों का आनंद भी लिया जाता है। दिवाली के अवसर पर पकवानों और मिठाइयों का सेवन आनंददायक है पर स्वास्थ्य की अनदेखी करने से वजन बढ़ने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। परिवार के साथ गपशप के दौरान मिठाई, तले भुने व्यंजन और पकवानों का सेवन रोजाना से थोड़ा अधिक हो जाता है, जिससे आपका आहार असंतुलित हो जाता है और दिवाली के बाद आपकी सेहत पर इसका असर दिखता है।
आइए जानते हैं कुछ संतुलित आहारों के बारे में जो दिवाली को स्वास्थ्यवर्धक और आनंददायक बनाए रखेंगे-
1. सीमित मात्रा में खाएं- माना की त्योहारों में खाने पर नियंत्रण नहीं रहता है लेकिन आपका थोड़ा नियंत्रण आवश्यक है। जैसे। मिठाई के छोटे छोटे टुकड़े लें, पकवान और तले भुने व्यंजन सीमित मात्रा में लें।
अगर मिठाई के बहुत शौकीन हैं तो घर की बनी कम चीनी वाली मिठाइयां उपयुक्त हैं।
2. प्रोटीन से भरपूर आहार लें- दिवाली वाले दिन अपने भोजन में प्रोटीन और फाइबर वाले आहार जैसे दल, अंकुरित अनाज और सूखे मेवे से बने पकवान शामिल करें। ये स्वादिष्ट के साथ साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है।
3. प्रचुर मात्रा में पानी पीएं- पकवान स्वादिष्ट हैं तो बस खाने पर ही ध्यान न दें, इनके पाचन के लिए प्रचुर मात्रा में पानी भी आवश्यक है। पानी का पर्याप्त सेवन आपके शरीर में भोजन और पानी के संतुलन को बनाए रखता है।
4. चाय, काफी, शरबत एवं बाजारू पेय का सेवन कम करें-
दिवाली के समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ चाय, काफी, शरबत और दूसरे पेय पदार्थ का सेवन जरूरत से अधिक हो जाता है और हमें इसका अंदाजा भी नहीं हो पाता है और इसका असर त्योहार के बाद शरीर पर दिखता है।
इन पेय पदार्थों की जगह घर में बने फलों का रस, नींबू पानी, नारियल पानी या दूसरे घरेलू पेय पदार्थ आपके लिए स्वास्थ्यवर्षक और स्वादिष्ट विकल्प हैं।
आहार के अतिरिक्त आपको पर्याप्त नींद की आवश्यकता होती है, जिससे आपकी ऊर्जा बनी रहती है।
इसके अतिरिक्त हल्का व्यायाम भी आपको स्वस्थ्य और ऊर्जावान बनाए रखेगा जिससे आप दीपावली को यादगार पलों के साथ मना सकते हैं।
शशि सिंह
एम. फिल. (न्यूट्रिशियन)
पूर्व आहार विशेषज्ञ (के.जी. एम.यू)





