Rishabh Pant ने की मैदान पर धमाकेदार वापसी, भारत की इस टीम के बने कप्तान

Rishabh Pant: ऋषभ पंत चोट के बाद भारत ए के कप्तान बनकर बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वापसी करेंगे, बी साई सुदर्शन उप-कप्तान हैं।

Rishabh Pant India A: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है। जुलाई में लगी चोट के बाद यह उनकी पहली वापसी होगी। ये मैच 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बेंगलुरु में खेले जाएंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाली भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ की तैयारी का हिस्सा हैं। साउथ अफ्रीका ए टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे।

ऋषभ पंत इंडिया ए की करेंगे कप्तानी

इस सीरीज के साथ ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी हो रही है। वह इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे और तब से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। पंत को भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि बी. साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे।

मैनचेस्टर टेस्ट में चोटिल हुए थे पंत 

ये मैच 30 अक्टूबर से 9 नवंबर तक बेंगलुरु में खेले जाएंगे और 14 नवंबर से शुरू होने वाली भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ की तैयारी का हिस्सा हैं। साउथ अफ्रीका ए टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे।

ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे। मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स की यॉर्कर पंत के पंजे पर लगी थी। इस चोट के कारण वे सीरीज का आखिरी मैच नहीं खेल सके थे। भारत-इंग्लैंड सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।

Back to top button