
IND vs AUS: लगातार दूसरे ODI में डक पर आउट विराट कोहली, फैंस को किया निराश
Virat Kohli Back to Back Duck: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। कोहली ने एडिलेड में चार गेंदों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खोल सके।
Virat Kohli Back to Back Duck: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। विराट कोहली इस सीरीज में लगातार दूसरी बार 0 पर आउट हुए हैं। विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर यह साफ झलक रहा है कि वह क्रीज पर काफी मुश्किलों का सामना करन रहे हैं। एडिलेड जैसे वेन्यू पर विराट कोहली के बल्ले से काफी ज्यादा रन आए है, लेकिन आज 0 पर आउट होना फैंस को काफी निराश कर गया। इस मैच में उन्हें जेवियर बार्टलेट ने आउट किया।
बैक टू बैक डक
दरअसल, विराट कोहली के ODI करियर में पहली बार ऐसा हुआ है जब लगातार 2 मैचों में डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले कभी भी ऐसा शर्मनाक आंकड़ा देखने को नहीं मिला था। कोहली का एडिलेड में डक पर आउट होना इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि यहां उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। एडिलेड में कोहली के नाम 975 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। रोहित और विराट जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के लिए मौजूदा ODI सीरीज वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, लेकिन 36 साल के कोहली की की खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट और फैंस को चिंता में डाल दिया है।
ये भी पढ़े-
Rishabh Pant ने की मैदान पर धमाकेदार वापसी, भारत की इस टीम के बने कप्तान
जेवियर बार्टलेट 7वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट लेकर भारतीय टॉप आर्डर को झकझोर कर रख दिया। बार्टलेट ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर कप्तान शुभमन गिल (9) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद 5वीं गेंद पर विराट कोहली के रूप में अपना दूसरा शिकार किया।
ये भी पढ़े-
Test Twenty: जल्द शुरू होगा क्रिकेट का नया फॉर्मेट, साथ में टेस्ट और T20 का तड़का





