Spicejet: उड़ान भरने के बाद ही फ्लाइट में मचा हड़कंप; पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Delhi To Patna Spicejet Flight: दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान को फरीदाबाद के पास से ही दिल्ली वापस लौटा दिया गया।

Delhi To Patna Spicejet Flight: दिल्ली से पटना आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-494 को गुरुवार को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद एहतियातन पायलट ने विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला लिया। हालांकि पायलट और क्रू मेंबर्स की सूझबूझ से किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई। छठ पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की भीड़ बढ़ी हुई है, जिससे यह घटना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी 160 यात्री सुरक्षित हैं और विमान बिना किसी घटना के दिल्ली वापस उतर गया। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि फंसे हुए यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई है, जो सुबह 11:30 बजे रवाना हो गई।

जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-497 गुरुवार दोपहर दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पायलट को टेक्निकल फॉल्ट का अलर्ट मिला. इसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और दिल्ली लौटने की अनुमति मांगी. अनुमति मिलने के बाद विमान को फरीदाबाद के ऊपर से ही डायवर्ट कर सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया गया.

ये भी पढ़े-

Garib Rath Express Fire: बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, तीन कोच जलकर खाक

 

Back to top button