AUS vs IND: रोमांचक मैच में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा

AUS vs IND 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा था। भारत को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

AUS vs IND 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच आज एडिलेड में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को जीतने के लिए 265 रन का लक्ष्‍य दिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम में 3 बदलाव हुए थे, जबकि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी थी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया था। और दूसरे मुकाबले में भी भारत को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई अजेय बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे मैच में दो विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों से 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम ने 46.2 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाकर मैच जीता।

ये भी पढ़े-

IND vs AUS: लगातार दूसरे ODI में डक पर आउट विराट कोहली, फैंस को किया निराश

सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। शुभमन गिल 8 और विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए। रोहित शर्मा ने 73, श्रेयस अय्यर ने 61 और अक्षर ने 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट निकाले और दो विकेट मिचेल स्टार्क को मिले।

ये भी पढ़े-

Rishabh Pant ने की मैदान पर धमाकेदार वापसी, भारत की इस टीम के बने कप्तान

 

Back to top button