
Road Accident: हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बस बनी आग का गोला, 20 लोग जिंदा जले
Andhra Pradesh Bus Tragedy: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बाइक से टक्कर के बाद बस में आग लगने से 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है। कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई।
Andhra Pradesh Bus Tragedy News: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक स्लीपर बस में आग लगने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तड़के सुबह 4 बजे के करीब हुआ जब बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। बस में करीब 41 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ इमरजेंसी एग्जिट से भागने में सफल रहे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
टक्कर के बाद बस में आग लगी
चश्मदीदों के मुताबिक, बाइक से टक्कर के बाद बस में भयंकर आग लगी. कुछ लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. बाकी लोग अंदर ही छटपटाते हुए जिंदा जलकर मर गए. रात होने की वजह से समय पर मदद नहीं मिल पाई, जिसेक कारण अधिक जान-माल का नुकसान हुआ. फिलहाल, बचाव और अग्निशमन कार्य जारी है और अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि की भी घोषणा की. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे.”
यह हादसा तड़के सुबह 4 बजे के करीब हुआ है। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 41 लोग सवार थे, जब मोटरसाइकिल बस से टकरा गई और उसका ईंधन कैप खुला होने के कारण बस के नीचे घिसट गई, जिससे आग लग गई।





