
Women’s WC: भारतीय टीम ने बढाया रोमांच; सेमीफाइनल में इस टीम से टक्कर…
Women’s WC: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने शतक जड़कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। फिर गेंदबाजों ने सधी बॉलिंग की और भारत की सेमीफाइनल में एंट्री हो गई।
Women’s WC: मुंबई के D. Y. पाटिल स्टेडियम में खेले गए ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लीग मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 53 रन से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 49 ओवर में तीन विकेट पर 340 रन बनाए. बारिश के कारण न्यूज़ीलैंड को 325 रन का नया लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम 44 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन ही बना सकी। भारत की ओर से स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने शतक लगाए. प्रतिका ने 122 रन और मंधाना ने 109 रन की शानदार पारी खेली, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 76 रन जोड़े।
भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई
भारत ने न्यूजीलैंड को बेहद अहम मुकाबले में 53 रन से हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने टॉप 4 में जगह बना ली थी। भारत की जीत में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा।
ये भी पढ़े-
वर्ल्ड कप में Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
किससे होगा भारत का सेमीफाइनल?
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 25 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल में भारत का सामना करेगी। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल अंकतालिका में टॉप पर है, ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसक मुकाबला यदि धुलता है तो भी वो टॉप पर ही रहेगा।
ये भी पढ़े-
AUS vs IND: रोमांचक मैच में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर जमाया कब्जा
कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका में जो टीम टॉप पर फिनिश करेगी, वो सेमीफाइनल में भारत से खेलेगी। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाना है, जहां इंग्लैंड की टीम का भाग लेना निश्चित है।
ये भी पढ़े-
IND vs AUS: लगातार दूसरे ODI में डक पर आउट विराट कोहली, फैंस को किया निराश
स्मृति मंधाना (109) के बाद उनकी साथी ओपनर प्रतिका रावल ने भी शतक ठोका। प्रतिका रावल ने 122 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। प्रतिका का विश्व कप में यह पहला शतक है। महिला वनडे वर्ल्ड कप में 37 साल बाद किसी टीम की दोनों ओपनरों ने शतक लगाया। भारतीय जोड़ी ने पहली बार ऐसी उपलब्धि अपने नाम की।
ये भी पढ़े-
Rishabh Pant ने की मैदान पर धमाकेदार वापसी, भारत की इस टीम के बने कप्तान





